साउथ मूवीज

Daaku Maharaaj Teaser: कंगुवा के बाद नंदमुरी बालकृष्ण के साथ नजर आएंगे बॉबी देओल, खलनायक बन फिर मचाएंगे धमाल

Daaku Maharaaj Teaser: बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी फिल्म कंगुवा को लेकर चर्चा में है। अब एक्टर जल्द ही नंदमुरी बालकृष्ण के साथ फिल्म डाकू महाराज में नजर आने वाले हैं। जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। डाकू महाराज 12 जनवरी 2025 को स्क्रीन पर आएगी।​

Image

Daaku Maharaaj Teaser

Daaku Maharaaj Teaser: बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी फिल्म कंगुवा को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन का रोल निभाते नजर आ रहे हैं। एनिमल में खलनायक का रोल निभाने के बाद से बॉबी देओल की मांग बढ़ गई है। अब एक्टर जल्द ही नंदमुरी बालकृष्ण के साथ फिल्म डाकू महाराज में नजर आने वाले हैं। जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है।

बता दें नंदमुरी बालकृष्ण की नई फिल्म 'एनबीके 109' का हाल ही में टाइटल जारी किया गया है। साथ ही इसका टीजर भी सामने आया है। इस टीजर में नंदमुरी बालकृष्ण डाकू बनते नजर आ रहे हैं। वही इस टीजर में रवि किशन और बॉबी देओल का भी विलेन लुक देखने को मिल रहा है। फैंस तीनों के किरदार को बहुत पसंद कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

इस टीजर की शुरुआत एक खाली रेत वाली जगह से होती है, जहां घोड़े पर बैठकर नंदमुरी बालकृष्ण आते हैं। फिर खून से सने कपड़े पहने रवि किशन दिखाई देते हैं। इस टीजर के सीन्स काफी जबरदस्त दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस टीजर को पसंद कर रहे हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। डाकू महाराज में नंदमुरी बालकृष्ण, रवि किशन और बॉबी देओल के अलावा उर्वशी रौतेला, चांदनी चौधरी, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का संगीत एस थमन ने दिया है। डाकू महाराज 12 जनवरी 2025 को स्क्रीन पर आएगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article