साउथ मूवीज

Coolie: रिलीज से पहले ही मालामाल हुई रजनीकांत की फिल्म 'कुली',ओटीटी पर इतने करोड़ में बिके राइट्स

Coolie: सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म जेलर-2 की शूटिंग को लेकर बिजी चल रहे हैं। वही हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' रिलीज से पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मोटी रकम में बेची गई है। जिसे सुनकर फैंस के बीच काफी ज्यादा खुशी है।

Image

Coolie

Coolie: सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म जेलर-2 की शूटिंग को लेकर बिजी चल रहे हैं। वहीं फैंस उनकी फिल्म कुली का बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। अब उनकी फिल्म रिलीज होने से पहले ही मालामाल हो गई है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित रजनीकांत की फिल्म कुली को एक प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने 120 करोड़ रुपये में खरीदा है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदा है। अभी तक अमेजन ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन 120 करोड़ रुपये की यह डील डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकारों के लिए अब तक की सबसे बड़ी डील में से एक है। इसी रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत की मेगा-हिट जेलर को प्राइम वीडियो ने 100 करोड़ रुपये में खरीदा था। कुछ समय पहले खबरें थीं कि 'कुली' की रिलीज डेट ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' से टकरा सकती है। अब फैंस दोनों की फिल्मों का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

पूजा हेगड़े मचाएंगी धूम

रजनीकांत की कुली में नागार्जुन अक्किनेनी और उपेंद्र राव, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर और सत्यराज भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े एक डांस नंबर से धूम मचाने वाली है। कुली के अलावा, रजनीकांत नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित जेलर 2 में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग में अभी एक्टर बिजी चल रहे हैं। जेलर सीक्वल में सुपरस्टार रजनीकांत मुथुवेल पांडियन के रूप में लौटेंगे। रजनीकांत आखिरी बार टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित वेट्टैयान में नजर आए थे। जिसमें वो एक आईपीएस अधिकारी का रोल कर रहे थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article