Jana Nayagan Update: तमिल सुपरस्टार और तमिल नाडु के सीएम विजय (CM Vijay) की फिल्म 'जना नायकन' (Jana Nayagan) हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। फिल्म 'जना नायकन' बॉक्स ऑफिस पर भी मोटी कमाई कर रही है। इस बीच सीएम विजय की फिल्म 'जना नायकन' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। नई रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई के कई सिनेमाघरों में इसकी स्क्रीनिंग के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़े-Jana Nayagan Box Office Day 4: विजय स्टारर में दिखा 10% का उछाल, 150 करोड़ी होने से एक कदम है दूर)
'जना नायकन' की स्क्रीनिंग रोकी गई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई के कई थिएटरों में रविवार को 'जना नायकन' की स्क्रीनिंग के दौरान बच्चे ऑडिटोरियम में मौजूद पाए गए। इस वजह से कुछ जगह शो कुछ देर के लिए रोक दिया गया, जबकि कहीं-कहीं स्क्रीनिंग में देरी हुई। बाद में बच्चों को बाहर भेजने के बाद ही फिल्म दोबारा शुरू की गई। ऐसी ही एक घटना चेन्नई के अम्पा मॉल स्थित PVR सिनेमाज में सुबह 9:25 बजे वाले शो के दौरान हुई। बताया गया कि शो शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद पुलिस और थिएटर स्टाफ ऑडिटोरियम में पहुंचे। उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ परिवार नाबालिग बच्चों को लेकर A-रेटेड फिल्म देखने आए हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें दर्शक थिएटर के अंदर इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि सेंसर बोर्ड ने सीएम विजय की फिल्म 'जना नायकन' को A सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म में हिंसा, यौन उत्पीड़न और बच्चों के साथ अत्याचार जैसे संवेदनशील सीन्स होने के कारण इसे केवल 18 साल या उससे अधिक उम्र के दर्शकों के लिए मंजूरी दी गई है। ऐसे में कम उम्र बच्चों का फिल्म देखना नियमों के खिलाफ माना जाता है। Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक विजय स्टारर फिल्म 'जना नायगन' ने चौथे दिन यानी रविवार को लगभग 32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 148.90 करोड़ रुपये हो गया है। ये मूवी जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
