Is Prabhas Getting Married: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर प्रभास ( Prabhas) की शादी का सबको इंतजार है। एक्टर के परिवार वालों के साथ-साथ उनके फैंस भी उन्हें शादी करते हुए देखना चाहते हैं। अब लगता है कि एक्टर जल्द ही उनकी इच्छा पूरी कर सकते हैं। दरअसल प्रभास की शादी से जुड़ी एक खबर सामने आई है। परिवार से जुड़े करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि उनके लिए लड़की देख ली गई है। वह हैदराबाद की लड़की से शादी करने वाले हैं। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला
न्यूज 18 तेलुगु के अनुसार प्रभास( Prabhas) का परिवार उनकी शादी को लेकर सिरियस हो गया है। एक्टर की फैमिली लंबे समय से उनके लिए लड़की तलाश रही थी जिसकी खोज पूरी हो चुकी है। प्रभास के मम्मी-पापा ने हैदराबाद के एक बिजनेसमैन की लड़की के साथ प्रभास का रिश्ता पक्का किया है। हालांकि वह लड़की कौन है क्या करती है इसकि जानकारी सामने नहीं आई है। इस शादी को सीक्रेट रखा जाएगा, प्रभास की मम्मी शादी की तैयारियां कर रही हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो केवल प्रभास या उनका परिवार ही बता सकता है।
अनुष्का शेट्टी संग जुड़ा नाम
साउथ स्टार प्रभास का नाम पहले अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी( Anushka Shetty ) संग जुड़ चुका है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और यह केवल दोस्ती नहीं थी, बताया जाता है कि अनुष्का और प्रभास एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। हालांकि दोनों स्टार्स ने कभी मीडिया के सामने अपना रिश्ता कुबूल नहीं किया, लेकिन माना जाता है कि इनका रिश्ता शादी तक पहुँच गया था जो अंत में टूट गया। बता दें कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने अभी तक शादी नहीं की है।
