साउथ मूवीज

Bad Girl Controversy: अनुराग कश्यप पर लगा ब्राह्मणों को बदनाम करने का आरोप, बचाव में आई शांति प्रिया

Bad Girl Controversy:अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप की फिल्म 'बैड गर्ल' का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर के रिलीज होते ही इसे जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है साथ ही अनुराग कश्यप पर बड़े-बड़े आरोप लग रहे हैं।

Image

Bad Girl Controversy

Bad Girl Controversy: अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है। हाल ही में अनुराग कश्यप की फिल्म 'बैड गर्ल' का टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। टीजर के रिलीज होते ही इसे जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है साथ ही अनुराग कश्यप पर बड़े-बड़े आरोप लग रहे हैं। आइए जानते हैं कि अनुराग कश्यप पर क्या-क्या आरोप लग रहा है।

फिल्म निर्माता मोहन जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अनुराग कश्यप पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। बता दें फिल्म मेकर ने पोस्ट करते हुए लिखा-"ब्राह्मण लड़की के निजी लाइफ के बारे में दिखाना बोल्ड और रिफ्रेशिंग है। अनुराग कश्यप और कंपनी से और क्या उम्मीद की जा सकती है। ब्राह्मण पिता और मां को कोसना पुराना है और चलन में नहीं है। अपनी जाति की लड़कियों के साथ ऐसा प्रयास करें और पहले अपने परिवार को दिखाएं।

शांति प्रिया ने दिया करारा जवाब

इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस शांति प्रिया ने अनुराग कश्यप का साथ दिया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए लिखा-कला एक्सप्रेशन का एक माध्यम है और सिनेमा अक्सर समाज, रिश्तों और पहचान की परेशानियों को दर्शाती है। इस तरह की फिल्मों का उद्देश्य स्टीरियोटाइप को तोड़ना और अनदेखे आख्यानों पर प्रकाश डालना है। जो अक्सर सिर्फ एक ही नहीं बल्कि सभी समुदायों में सामाजिक मानदंडों को चुनौती देते हैं। ब्राह्मण लड़की (या किसी विशेष समुदाय से किसी व्यक्ति) के जीवन को चित्रित करना “आलोचना” नहीं है, बल्कि कहानी कहने के बारे में है वेत्रिमारन और अनुराग कश्यप सामाजिक विषयों पर अपने साहसिक और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

उनका इरादा अपमान करना नहीं है, बल्कि बातचीत को बढ़ावा देना और दर्शकों को प्रोत्साहित करना है। ऐसी कहानियों को हमले के रूप में देखने के बजाय, उन्हें आत्मनिरीक्षण और समझ के अवसर के रूप में देखा जा सकता है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article