साउथ मूवीज

Pawan Kalyan के उपमुख्यमंत्री बनते ही उनके जीवन की खास महिला ने दिया उन्हें तोहफा, देखिए वीडियो

Pawan Kalyan: साउथ सुपरस्टार और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने हाल ही में 2024 के विधानसभा चुनावों में आंध्र प्रदेश के पिथापुरम सीट पर भारी बहुमत से जीत हासिल की है। जिसके बाद से वो बहुत ज्यादा चर्चा में बने हुए है। पवन कल्याण को उनकी भाभी सुरेखा कोनीडेला से एक खास उपहार मिला।

Image

PAWAN KALYAN

Pawan Kalyan: साउथ सुपरस्टार और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने हाल ही में 2024 के विधानसभा चुनावों में आंध्र प्रदेश के पिथापुरम सीट पर भारी बहुमत से जीत हासिल की है। जिसके बाद से वो बहुत ज्यादा चर्चा में बने हुए है। उनकी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री बना दिया गया है। हाल ही में पीएम मोदी ने भी उनकी बहुत तारीफ की थी।

हाल ही में पवन कल्याण ने शपथ भी ली थी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद, पवन कल्याण को उनकी भाभी सुरेखा कोनीडेला से एक खास उपहार मिला। चिरंजीवी ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में उनकी पत्नी सुरेखा को पवन कल्याण को एक खास पेन देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने इस पेन को अपने कर्ता में रख लिए है और गिफ्ट पाकर काफी खुश नजर आ रहे है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट की बारिश कर रहे हैं।

वीडियो में तीसरी पत्नी भी शामिल

इस वीडियो में उनके परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं। यह खास वीडियो चिरंजीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं साथ ही ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चिरंजीवी, सुरेखा और पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेज़नेवा भी दिखाई दे रही हैं।

इन फिल्मों में आएगें नजर

पवन कल्याण जल्द ही सुजीथ द्वारा निर्देशित फिल्म 'थे कॉल हिम ओजी' में नजर आने वाले हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इसी समय उनकी फिल्मों में 'उस्ताद भगत सिंह' और 'हरि हर वीर मल्लु' भी हैं जो रिलीज होगी। अब देखना होगा कि फैंस पवन की इन फिल्मों को पसंद करते हैं कि नही। अब ये भी देखने वाली बात की वो दोबारा फिल्मों में नजर आएंगे की नहीं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article