Anushka Shetty Rumoured to be Marrying: अनुष्का शेट्टी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं। अनुष्का शेट्टी शादी को लेकर लंबे समय से अफवाहें चल रही हैं। फैन्स लंबे समय से यह जानने के लिए बेताब हैं कि अनुष्का शेट्टी किस इंसान से शादी कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) किसी बिजनेसमैन से शादी करने जा रही हैं। हालांकि इस बारे में अनुष्का शेट्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
उड़ रही हैं अनुष्का शेट्टी की शादी की अफवाहें
कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिस इंसान से अनुष्का शेट्टी की शादी की चर्चा हो रही है, वो फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं वो बिजनेस फैमिली से आते हैं। बताया जा रहा है कि उस इंसान के अनुष्का शेट्टी के परिवार के साथ अच्छे संबंध हैं। अनुष्का शेट्टी के परिवार को भी इस बारे में जानकारी है। यही वजह है कि अनुष्का और उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग है। हालांकि इन खबरों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ये केवल मीडिया रिपोर्ट्स और अटकलों पर आधारित हैं। (इसे भी पढ़ें: Sarkar 4: अमिताभ-अभिषेक की फिल्म में हुई वापसी, राम गोपाल वर्मा ने किया कन्फर्म)
अनुष्का शेट्टी का नाम साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ भी जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं। अनुष्का शेट्टी और प्रभास ने 'बिल्ला' और 'मिर्ची' सहित कई फिल्मों में साथ काम किया है। इसके बाद यह जोड़ी 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन' में साथ नजर आई। रील और रियल लाइफ में फैन्स को यह जोड़ी हमेशा ही पसंद आई। इन फिल्मों की अपार सफलता के बाद दोनों सेलेब्स पूरी दुनिया में मशहूर हो गए थे। हालांकि अपने रिश्ते को लेकर दोनों ने हमेशा यही कहा है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
