Sarkar 4 confirmed: बॉलीवुड सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में एक फिल्म इवेंट के दौरान राम गोपाल वर्मा ने अपने फैन्स को बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि वो 'सरकार' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त पर काम कर रहे हैं। राम गोपाल वर्मा की इस घोषणा ने सभी लोगों को उत्साहित कर दिया है। लोगों को जानकर हैरानी होगी कि 'सरकार 3' 9 सालों पहले रिलीज हुई थी और अब 'सरकार 4' की घोषणा कर दी गई है। 'सरकार 3' में अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने अहम रोल अदा किया था। अब एक मीडिया इंटरव्यू में बॉलीवुड निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा है कि चौथी कड़ी में बाप-बेटे की जोड़ी वापसी करेगी।
अमिताभ-अभिषेक की 'सरकार 4' में हुई वापसी
मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने खुलासा किया कि 'सरकार 4' की स्क्रिप्ट को काफी हद तक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग 2026 के मिड में शुरू की जाएगी। राम गोपाल वर्मा ने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि 'सरकार 4' का अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों हिस्सा होंगे।' निर्देशक ने बताया कि वो 2026 के अंत तक 'सरकार 4' को पूरा करने की प्लानिंग में हैं। 'सरकार 4' की शूटिंग पूरी होने के बाद राम गोपाल वर्मा अपनी एक और थ्रिलर फिल्म 'सिंडिकेट' पर काम शुरू करेंगे। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर' के रिकॉर्ड को तोड़ देंगी आलिया भट्ट की ये 6 फिल्में, करेंगी 3100 करोड़ रुपये की कमाई)
'सिंडिकेट' के बारे में बता करते हुए राम गोपाल वर्मा ने बताया कि इस समय फिल्म की कास्टिंग पर ध्यान दिया जा रहा है। 'सरकार 4' की घोषणा से हरकोई खुश हैं। सभी फैन्स इस मूवी में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। बताते चलें राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की भी जमकर तारीफ की है।
