Sunny Deol New Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो सनी देओल के फैंस को उनकी मूवीज के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच सनी देओल का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। सनी देओल के साथ उनकी नई फिल्म में साउथ की एक्ट्रेस भी नजर आने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं सनी देओल की अपकमिंग फिल्म को लेकर क्या अपडेट है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
सनी देओल ने शुरू की शूटिंग
एक्टर सनी देओल एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एक्टर की नई फिल्म है। खबरों के मुताबिक सनी देओल का नाम एक्सेल एंटरटेनमेंट एक बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ रहा है। ‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद सनी देओल अब नई एक्शन थ्रिलर फिल्म एंटोनी के साथ सेट पर लौट आए हैं। फिल्म की शूटिंग 27 फरवरी से मुंबई में शुरू हो गई है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ तमिल एक्ट्रेस ज्योतिका और गल्ली बॉय फेम विजय वर्मा भी अहम रोल में हैं। विजय वर्मा इस फिल्म में खलनायक का किरदार निभा रहे हैं, जो सनी देओल के साथ उनकी पहली जोड़ी है। शूटिंग जुलाई 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है और फिल्म की रिलीज 2027 की शुरुआत में थिएटर्स में रिलीज होगी। ये प्रोजेक्ट फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट और ए.आर. मुरुगादास के बैनर के तले बन रही है।
इस डायरेक्टर को मिली कमान
फिल्म एक सस्पेंस से भरी एक्शन थ्रिलर है, जिसमें सनी देओल पूरे दमखम के साथ एक्शन रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नए डायरेक्टर बालाजी गणेश कर रहे हैं, जो चेन्नई के हैं और पहले मुरुगादास के साथ कई बड़ी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं।
