साउथ मूवीज

Animal: Ranbir Kapoor संग रोमांस करने के बाद इस साउथ सुपरस्टार संग काम करना चाहती हैं Triptii Dimri, जानिए नाम

Triptii Dimri Want to Work With This South Star: तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) फिल्म 'एनिमल' की रिलीज के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही हैं। रणबीर कपूर संग ऑनस्क्रीन रोमांस करने के बाद तृप्ति डिमरी ने बताया कि वो साउथ सुपरस्टार स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) संग काम करना चाहती हैं।

Image

Triptii Dimri

Triptii Dimri Want to Work With This South Star: संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' (Animal) की चर्चा चारोंओर हो रही है। फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 'एनिमल' रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे कई एक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में एक नाम इस समय खूब सुर्खिया बटोर रहा है। जी हां हम तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की बात कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर संग बोल्ड सीन्स देने के बाद तृप्ति डिमरी ने बताया कि वो साउथ के जाने-माने सुपरस्टार के साथ काम करना चाहती हैं। यकीन मानिए नाम जानकार आपको भी हैरानी होगी।

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू के दौरान तृप्ति डिमरी ने बताया कि साउथ इंडस्ट्री में बनी रही फिल्मों में अभिनय करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो साउथ सुपरस्टार स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के साथ ऑनस्क्रीन नजर आना चाहती हैं। ऐसे में अब फैन्स भी तृप्ति डिमरी और जूनियर एनटीआर को फ्यूचर में एक साथ काम करते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति डिमरी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2017 की कॉमेडी फिल्म 'पोस्टर बॉयज' से की थी। इस फिल्म में सनी देओल, बॉबी देओल और श्रेयस तलपड़े लीड रोल नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने 'लैला मजनू', 'बुलबुल' और 'काला' में अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत लिया। अब तृप्ति डिमरी जल्द ही विक्की कौशल के साथ फिल्म 'मेरे महबूब मेरे सनम' में दिखाई देंगी

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article