सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी फिल्म 'सिटाडेल: हनी बनी' के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। वही जल्द ही उनके एक्स पति नागा चैतन्य ( Naga Chaitanya) शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी बीच सामंथा रुथ प्रभु का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका लुक बहुत ही ज्यादा अलग लग रहा है। बता दें ये वीडियो 14 साल पुराना है।
सामंथा रुथ प्रभु का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सामंथा का पुराना वीडियो देखने के बाद फैंस को झटका लगा है और वो भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं। सामंथा ने 2010 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, लेकिन इससे पहले सामंथा विज्ञापन में भी काम करती थी। ये वायरल वीडियो एक विज्ञापन का ही। जिसमें सामंथा बिल्कुल अलग लग रही है।
पहचान पाने में मुश्किल
इस वायरल वीडियो में सामंथा दो अलग-अलग लुक में नजर आ रही है। सामंथा ने चमकीले गुलाबी और पीले रंग का सूट कैरी किया है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- बोटॉक्स, फिलर, सर्जरी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, मैं इसे पहचान ही नहीं सका। तीसरे ने लिखा-चेहरा ही ट्रांसप्लांट करवा लिया है। चौथे ने लिखा-हे भगवान इतना भंयकर प्लास्टिक सर्जरी।
कब है नागा-धुलिपाला की शादी
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का तलाक साल 2021 में हो गया था। सामंथा और नागा तलाक के बाद अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। वही नागा चैतन्य ने 8 अगस्त, 2024 को एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली थी। अब कपल 04 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
