थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने 22 जून को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर सभी ने एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी। हर साल की तरह इस साल भी एक्टर के जन्मदिन के मौके पर तृषा कृष्णन ने एक खास तस्वीर शेयर की है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। लंबे समय से ऐसी अफवाहें है कि थलपति विजय और तृषा कृष्णन के बीच अफेयर चल रहा है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसे कभी आधिकारिक तौर पर स्वीकार या इनकार नहीं किया है।
जैसी ही तृषा कृष्णन ने तस्वीरे शेयर की फैंस ने कमेंट की बारिश करना शुरू कर दिया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "आखिरकार मोस्ट अवेटेड तस्वीर सामने आ गई। दूसरे ने लिखा- "नकारात्मकता को अनदेखा करें। तीसरे ने लिखा-"गिल्ली और लियो की ऑन-स्क्रीन जोड़ी। चौथे ने लिखा-"ये फोटो गोट फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान ली गई है।" पांचवें ने लिखा-"संगीता को छोड़कर हर कोई खुश है।" डेटिंग की अफवाहों के बीच उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। अब सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।
फैन से एक्टर ने रचाई शादी
थलपति विजय की शादी संगीता सोरनालिंगम से हुई है। संगीता सोरनालिंगम का जन्म लंदन में हुआ है। एक्टर की फिल्म पूवे उनक्कागा (1996) देखने के बाद वो एक्टर की बहुत बड़ी फैन बन गई थी और उनसे मिलने के लिए चेन्नई फिल्म के सेट पर आ गई थी। उनकी दोस्ती गहरी होती गई और जल्द ही थलपति विजय ने उन्हें अपने परिवार से मिलवाया। उन्होंने 25 अगस्त, 1999 को शादी की और उनके दो बच्चे हैं। बेटा जेसन संजय, जो लंदन में पैदा हुआ और दिव्या साशा जो 2005 में चेन्नई में पैदा हुई।
