Allu Siris engaged with Nayanika: तेलुगु इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और हिन्दी दर्शकों के बीच में पुष्पा के नाम से मशहूर अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीष ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया है कि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई कर ली है। अल्लू सिरीष और नयनिका ने 31 अक्टूबर 2025 के दिन सगाई की और सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फोटो भी शेयर की है। इस फोटो के साथ अल्लू सिरीष ने इमोशनल नोट भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात बताई है।
अल्लू सिरीष ने इंस्टाग्राम पर नयनिका का हाथ थामे हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है "आज, मेरे दादा की बर्थ एनिवर्सिरी है। आज ही के दिन मैंने नयनिका के साथ सगाई रचाई है। ये पल मेरे दिल के बहुत ही करीब है। मेरी दादी भी मेरी शादी देखना चाहती थीं, जिनका देहांत कुछ दिन पहले ही हुआ है। मुझे भरोसा है कि वो ऊपर से हम दोनों को आशीर्वाद दे रही हैं। हम एक नया सफर शुरू करने जा रहे हैं और हमारे साथ उनका आशीर्वाद है। हमारा परिवार भी हमारे साथ है और हमें खुश देखकर बेहद खुश है।"
अल्लू सिरीष ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर अपनी और नयनिका की सगाई की खबर साझा की है, वैसे ही लोगों ने इन दोनों को बधाई देना शुरू कर दी है। लोग लगातार इनकी तस्वीर के नीचे कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि दोनों को साथ देखकर उन्हें खुशी है। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, "मेरी तरफ से बहुत बहुत बधाई।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "आप दोनों को खुश देखकर मुझे काफी खुशी हो रही है। भगवान आप दोनों पर आशीर्वाद बनाए रखे और नए सफर के लिए मेरी तरफ से बहुत सारी शुभकामनाएं।" अल्लू सिरीष और नयनिका को फैंस से ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री की तरफ से भी खूब सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं।
