Allu Arjun Role in AA22xA6: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी अगली मेगा बजट फिल्म AA22xA6 को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसे डायरेक्टर अटली (Atlee) बना रहे हैं। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। फिल्म AA22xA6 से सामने आई ये खबर एक्टर अल्लू अर्जुन के मूवी में रोल को लेकर है। अल्लू अर्जुन इस अपकमिंग फिल्म में एक दो नहीं बल्कि इतने रोल करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म AA22xA6 से जुड़ा क्या बड़ा अपडेट सामने आया है।
AA22xA6 में होंगे अल्लू अर्जुन के इतने रोल
एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म AA22xA6 को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस फिल्म को लेकर कुछ समय पहले खबर सामने आई थी AA22xA6 में अल्लू अर्जुन का डबल रोल देखने को मिल सकता है, लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में नया दावा किया जा रहा है। बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार AA22xA6 में अल्लू अर्जुन एक -दो नहीं बल्कि 4 रोल करने जा रहे हैं। इस फिल्म में चार पीढ़ियों की कहानी को पर्दे पर दिखाई जाएगी। अल्लू अर्जुन के के चारों किरदारों का लुक और अंदाज बिल्कुल अलग होगा। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है, तो वहीं अल्लू अर्जुन के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। लेकिन आपको बता दें कि AA22xA6 के मेकर्स ने अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर नहीं दी है।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म AA22xA6 में अल्लू अर्जुन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor), और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) भी अहम किरदारों में नजर आने वाली हैं। फिल्म में AA22xA6 में अल्लू अर्जुन के 4 रोल होने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
