Allu Arjun's Iconic Role Pushpa Raj: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को आखिरी बार फिल्म 'पुष्पा: द रूल' में देखा गया था। 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी के बाद से अल्लू अर्जुन की पूरा भारत में खूब लोकप्रियता बढ़ी है। अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग में दिन-रात इजाफा हुआ है। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि 'पुष्पा राज' के आइकॉनिक रोल के लिए अल्लू अर्जुन कभी भी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। इस फिल्म के मेकर्स ने साउथ के बड़े सुपरस्टार से 'पुष्पा राज' का रोल निभाने के लिए कहा था। आइए जानते हैं कौन है वो अभिनेता?
'पुष्पा राज' रोल के लिए अल्लू अर्जुन को अप्रोच करने से पहले मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से बात की थी। मेकर्स की पहली पसंद महेश बाबू ही थे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर महेश बाबू ने इस बात का खुलासा किया है। निर्माताओं को भी लगता था कि महेश बाबू इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट हैं। मगर महेश बाबू ने 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी को ठुकरा दिया था। 'पुष्पा पार्ट 1 और 2' दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। इस फ्रेंचाइजी को ना कहने के बाद अब महेश बाबू को पछतावा हो रहा होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पुष्पा पार्ट 3' के लिए साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा का नाम सामने आ रहा है। इस मूवी अल्लू अर्जुन की टक्कर अब विजय देवरकोंडा से हो सकती है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन के पास इस समय एटली कुमार की एक एक्शन मूवी भी है।
