AA22xA6 Shooting Update: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपनी अगली बड़ी फिल्म AA22xA6 को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म मशहूर डायरेक्टर एटली (Atlee Kumar) डायरेक्ट कर रहे हैं। इस मेगा-बजट फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नजर आएंगी। इस फिल्म के ऐलान के बाद से कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई है। जिसमें फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट दिया गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म की शूटिंग को लेकर क्या अपडेट आया है।
AA22xA6 की शूटिंग को लेकर आई खबर
अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22xA6 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। अभी हाल ही में फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन दीपिका पादुकोम बाद में शूटिंग जॉइन करेंगी। फिल्म शूटिंग की शुरुआत 12 जून को हैदराबाद में हुई, जहां अल्लू अर्जुन के हिस्से की शूटिंग चल रही है। दीपिका पादुकोण अगस्त में सेट पर नजर आएंगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग हैदराबाद, मुंबई और विदेश में होगी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
पहली बार साथ काम करेंगे दीपिका पादुकोण-अल्लू अर्जुन
एटली कुमार की फिल्म AA22xA6 से सामने आए नए अपडेट ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। इस फिल्म की खास बात ये है कि दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। दीपिका पादुकोण का रोल काफी दमदार बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म 2025 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। फिल्म AA22xA6 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
