ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट के टलने के बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म की शूटिंग अभी तक फिनिश नहीं हुई है। मेकर्स फिल्म को 15 अगस्त पर रिलीज नहीं करेंगे। इस फिल्म से अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' का क्लैश होने वाला था। 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट पुश होने के बाद अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' से अब अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' का क्लैश होने वाला है।
अक्षय कुमार ने फिल्म 'खेल खेल में' को रिलीज करने के लिए 15 अगस्त का दिन चुना है। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क और फरदीन खान सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' की बात करें तो इसका निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह सहित कई एक्टर्स नजर आएंगे।
