Allu Arjun on wine shop video: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का एक वीडियो कुछ साल पहले इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था, जिसके बारे में उन्होंने अब बात की है। इस वायरल वीडियो में अल्लू अर्जुन एक शराब की दुकान से शराब खरीदते दिखाई दे रहे थे। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अल्लू अर्जुन से ये सवाल पूछा कि क्या वो खुद के लिए शराब लेने गए थे? अल्लू अर्जुन ने फैंस के सभी सवालों का जवाब देते हुए उस वायरल वीडियो की सच्चाई बताई है और कन्फर्म किया है कि वो खुद के लिए शराब खरीदने नहीं गए थे।
अल्लू अर्जुन हाल ही में अनस्टॉपेबल एनबीके शो पर गए थे जहां नंदमुरी बालकृष्ण ने उनसे वायरल वीडियो के बारे में पूछा। पहले तो वीडियो देखने के बाद अल्लू अर्जुन हंसने लगे और फिर उन्होंने कहा कि वो अपने एक दोस्त के लिए वो शराब खरीदने के लिए गए थे। वीडियो देखने के बाद लोगों को ऐसा लगा था कि वो खुद के लिए शराब ले रहे हैं लेकिन वो सच नहीं था। रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन का वो दोस्त भी अनस्टॉपेबल एनबीके में उनके साथ नजर आएगा और सच्चाई पर पक्की मुहर लगाएगा।
जल्द ही पुष्पा 2 में दिखाई देंगे अल्लू अर्जुन
तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित मूवी पुष्पा 2 (Pushpa 2) के लिए कमर कस रहे हैं। यह साल 2024 की बहुप्रतीक्षित मूवीज में से एक रही है, जिसको देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म को सही समय पर रिलीज करने के लिए मेकर्स लगातार मेहनत कर रहे हैं ताकि अल्लू अर्जुन के फैंस को निराशा न हो। जहां पुष्पा में सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) आइटम डांस नम्बर करती दिखाई दी थीं, वहीं इस बार पुष्पा 2 में श्रीलीला दर्शकों का दिल धड़काती नजर आएंगी।
