साउथ मूवीज

बांग्ला में रिलीज होने वाली पहली टॉलीवुड फिल्म बनी Pushpa 2, खुशी से झूम उठे Allu Arjun के फैंस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 9, 2024, 02:22 PM IST

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' का टीजर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। पुष्पा राज के किरदार में अल्लू ने सबको चौंका दिया है। टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की है।

Image

Pushpa 2 (credit Pic: Instagram)

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) का टीजर रिलीज हो गया है। एक्टर के बर्थडे पर फिल्म का टीजर रिलीज हुआ। 12 घंटे में फिल्म के टीजर को 51 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। फिल्म का टीजर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए नया अपडेट शेयर किया है। एक्टर की फिल्म पुष्पा 2 बांग्ला में रिलीज होगी। ये पहली टॉलीवुड फिल्म है जिसे बांग्ला भाषा में रिलीज किया जाएगा। सुकुमारन पुष्पा को 2 हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा।

यहां देखें पुष्पा 2 का टीजर

पुष्पा 2 के टीजर में अल्लू अर्जुन का भौकाल देख फैंस के रोंगटे खड़े हो गए। टीजर में अल्लू ने साड़ी पहनी हैं, घंघूरू है और हाथों में त्रिशूल हैं। एक्टर दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अपने किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में जगपति बाबू, अनसूया भारद्वाज, धननज्य, अजय समेत कई सितारे नजर आएंगे।

15 अगस्त को रिलीज होगी पुष्पा 2

पुष्पा 2 इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अल्लू फिल्म में पुष्पाराज का रोल प्ले कर रहे हैं। पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड मिला था। दर्शकों के इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही पुष्पा 2 से श्रीवल्ली का फर्स्ट लुक आउट किया था। पोस्टर में रश्मिका काफी इंटेंस लुक में नजर आई थी। उनके नए लुक को लोगों ने खूब पसंद किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article