साउथ मूवीज

अल्लू अर्जुन ने अनाउंस की 500 करोड़ी फैंटसी एक्शन ड्रामा, लोकेश कनगराज संग मिलाया हाथ

Allu Arjun-Lokesh Kanagraj Movie: साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन इन दिनों हर निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद हैं। पुष्पा सीरीज से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे अल्लू अर्जुन ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसे डायरेक्टर लोकेश कनगराज बनाएंगे। मेकर्स ने एक वीडियो के जरिए इस फिल्म का ऐलान किया है और फैंस को सरप्राइज किया है।

Image

Image Source: Allu Arjun

Allu Arjun-Lokesh Kanagraj Movie: साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन ने पुष्पा सीरीज से ना केवल देश के डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स को बल्कि विदेशों के भी निर्माता-निर्देशकों को चौंका दिया है। गजब की परफॉर्मेंस देने वाले अल्लू अर्जुन के साथ इस वक्त हर कोई हाथ मिलाना चाहता है लेकिन वो बहुत सोच-समझकर फिल्में साइन कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने मकर संक्रांति के खास मौके पर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है, जिसे डायरेक्टर लोकेश कनगराज बनाएंगे। लोकेश कनगराज साउथ के जाने-माने एक्शन फिल्म डायरेक्टर हैं, जिनकी फिल्में रिकॉर्डतोड़ कमाई करती हैं। (इसे भी पढ़ें: यश ने तोड़ दिया अपना वादा, टॉक्सिक विवाद के बीच वायरल हुआ एक्टर का पुराना इंटरव्यू)

अल्लू अर्जुन-लोकेश कनगराज ने शेयर किया प्रोमो

मकर संक्रांति के खास मौके पर अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज ने एक खास प्रोमो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसके माध्यम से दोनों ने अपनी अनटाइटल्ड मूवी का अनाउंसमेंट किया है। इस मूवी के अनाउंसमेंट वीडियो से ऐसा पता चल रहा है कि ये एक बिग बजट फैंटसी एक्शन मूवी होने वाली है, जिसमें धमाकेदार एक्शन होगा। लोकेश कनगराज ने अल्लू अर्जुन के साथ हाथ मिलाने पर खुशी जाहिर की है और लिखा है, "मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे अल्लू अर्जुन जैसे कमाल के कलाकार का साथ मिला है। मैं अल्लू सर के साथ नई जर्नी शुरू करने के लिए तैयार हूं। हम दोनों कोशिश करेंगे कि ये एक मैसिव हिट हो, जिसे देखकर दर्शकों को मजा आए।" (इसे भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन संग फिल्म बनाने के लिए 75 करोड़ रुपये ले रहे हैं लोकेश कनगराज?)

एटली के साथ भी कर रहे हैं साई-फाई मूवी

लोकेश कनगराज की फैंटसी एक्शन एंटरटेनर शुरू करने से पहले अल्लू अर्जुन डायरेक्टर एटली की साई-फाई ड्रामा शूट करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों चल रही है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा सीरीज और एटली की जवान ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। इतनी बड़ी-बड़ी हिट्स देने के बाद ये दोनों एक्टर्स साई-फाई मूवी के लिए साथ आए हैं। दर्शकों का मानना है कि इनकी साई-फाई मूवी भारतीय सिनेमा का चेहरा बदल देगी और हॉलीवुड वालों को चौंकाकर रख देगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article