अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के लिए चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें 'पुष्पा 2: द रूल' 05 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड की फिल्मों में काम ना करने पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।
हाल ही में 'पुष्पा 2' के इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड की फिल्मों में काम ना करने पर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद का नाम लेते हुए कहा-"मैं देवी श्री प्रसाद को बोलता था कि मेरे लिए हिंदी फिल्म (बॉलीवुड फिल्म) करना बहुत मुश्किल है, लेकिन एक म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर उनके लिए हिंदी फिल्म करना उतना कठिन नहीं है।"अल्लू अर्जुन ने अपनी और देवी श्री प्रसाद की बातचीत का भी खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि-"मैंने देवी श्री प्रसाद से पूछा कि वो बॉलीवुड फिल्मों में काम क्यों नहीं करते हैं इसपर म्यूजिक डायरेक्टर ने जवाब दिया नहीं और एक्टर से पूछा कि आप क्यों नहीं करते हैं। इस बात पर एक्टर ने कहा मैं कभी हिंदी फिल्म नहीं करूंगा क्योंकि उस समय एक हिंदी फिल्म करना बेहद मुश्किल था।"
हिंदी फिल्में करना बहुत दूर की बात
अल्लू अर्जुन ने कहा "हमारे लिए हिंदी फिल्में करना बहुत दूर की बात थी। उस मानसिकता से इस मुकाम पर आना और यहां तक पहुंचना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। हम दोनों (देवी श्री प्रसाद) ने एक ही फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीते और एक राष्ट्रीय सुपरहिट एल्बम दिया। यह हमारे लिए अब तक की सबसे कीमती चीज है।" पुष्पा 2: द रूल इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
