साउथ मूवीज

Allu Arjun के जन्मदिन की रात घर पहुंचा फैंस का जमावड़ा, बेकाबू हुई भीड़ पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Allu Arjun Birthday: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीती रात एक्टर के जन्मदिन पर फैंस घर के बाहर इक्कठा हुए, जिसके चलते भीड़ बेकाबू हुई और पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

Image

अल्लू अर्जुन के घर के बाहर पुलिस ने लिया लाठी-चार्ज/फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम, ग्राक

Allu Arjun Birthday: साउथ दुनिया के जाने-माने कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी पॉपुलैरिटी के चलते सुर्खियों में रहते हैं। फैंस एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से आंखें बिछाए बैठे रहते हैं। वहीं आज अल्लू अर्जुन अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड और साउथ से लेकर कई फैंस उन्हे जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आए। वहीं इस बीच खबर सामने आई है कि बीती रात अल्लू अर्जुन के घर के बाहर पुलिस को बेकाबू फैंस की भीड़ पर लाठी चार्ज करना पड़ा। ऐसे में उस जगह पर भगदड़ के हालत हो गए थे। क्या है पूरा मामला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में। (ये भी पढ़ें; रजनीकांत की 'जेलर 2' में नहीं होगा Shah Rukh Khan का कैमियो, मेकर्स का है 'किंग' पर फोकस)

    अल्लू अर्जुन के घर के बाहर लाठी चार्ज

    पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में फैंस मंगलवार की रात को उनके घर भारी भीड़ में पहुंचे। कई फैंस ने तो खुशी के मौके पर पटाखे भी फोड़े और कईयों ने पूजा-अर्चना कर एक्टर की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। ऐसे में हैदराबाद के जुबली स्थित इलाके में अल्लू अर्जुन के घर के बाहर भीड़ बढ़ गई जिसे कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकाबू हो गए और पुलिस को इसके चलते लाठी चार्ज करना पड़ा। हालांकि कुछ समय बाद बेकाबू हुए फैंस को नियंत्रण में कर लिया गया पुलिस द्वारा। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है फिल्म पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग पर भी भगदड़ मच गई थी जिसके चलते एक महिला ने अपनी जान गवां दी थी। इसी के चलते अल्लू अर्जुन को जेल भी जाना पड़ा था। (ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने क्यों नहीं की Dhurandhar 2 की तारीफ? लोगों के ताने सुन फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा, दिया करारा जवाब)

    अल्लू अर्जुन देंगे खास तोहफा

    अल्लू अर्जुन करेंगे घोषणा/फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

      फैंस को मिलेगा तोहफा

      आज 8 अप्रैल को जन्मदिन के खास मौके पर अल्लू अर्जुन फैंस को एक बड़ा तोहफा देंगे। दरअसल एक्टर कि अपकमिंग फिल्म 'AA22xA6' का टाइटल पोस्टर आज रिलीज होगा 11 बजे। इस फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में साउथ स्टार के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं।

      Khushboo Dogra
      खुशबू डोगराauthor

      खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

      और पढ़ें
      End of Article