AA22-A6 Poster copied from Dune: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने पुष्पा फिल्म (Pushpa Movie Series) सीरीज से देशभर में धमाल मचाया और भारत के नं.1 स्टार का खिताब अपने नाम किया। पुष्पा सीरीज के बाद अल्लू अर्जुन ने सुपरहिट डायरेक्टर एटली (Atlee) के साथ हाथ मिलाया है। ये दोनों एक साई-फाई प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं, जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। एटली ने इस प्रोजेक्ट का ऐलान अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर किया है। मेकर्स ने जैसे ही इस साई-फाई मूवी का ऐलान किया, वैसे ही इसे 6 मिलियन व्यूज मिल गए। जिसकी खुशी मेकर्स ने एक पोस्टर के जरिए जाहिर की लेकिन यहीं पर उनसे एक चूक हो गई।
असल में अल्लू अर्जुन और एटली ने जैसे ही ये पोस्टर शेयर किया, वैसे ही लोगों ने उन पर चोरी का आरोप लगा डाला। असल में अल्लू अर्जुन और एटली का ये पोस्टर सुपरहिट सीरीज ड्यून (Dune) से कॉपिड नजर आ रहा है। अगर आप इन दोनों पोस्टर्स को देखेंगे तो आपकी आंखें भी चकरा जाएंगी। आपको समझ नहीं आएगा कि एटली जैसा फिल्मकार इतने बड़े प्रोजेक्ट का पोस्टर कैसे कॉपी कर सकता है?
800 करोड़ के बजट में बनेगा एटली-अल्लू अर्जुन का ये प्रोजेक्ट
अगर मीडिया में सामने आई खबरों की मानें तो एटली की अगली फिल्म बहुत बड़े बजट में बनकर तैयार होगी। वो इसके लिए एक बैंकेबल स्टार की तलाश में थे, जो अल्लू अर्जुन पर जाकर खत्म हुई। इस प्रोजेक्ट के लिए एटली ने निर्माताओं से 800 करोड़ रुपये की डिमांड की है, जो एक्सेप्ट हो गई है। एटली और अल्लू अर्जुन की ये मूवी 800 करोड़ के बजट के साथ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी मूवी बन गई है। राजामौली और महेश बाबू की जंगर एडवेंचर भी बजट के मामले में इससे पीछे रह गई है।
