साउथ मूवीज

Allu Arjun-Atlee ने 800 करोड़ी मूवी के लिए कराया फोटोशूट, एलियन कॉन्सेप्ट उड़ाएगा होश

Allu Arjun did photoshoot for Atlee movie: अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने डायरेक्टर एटली (Atlee) के साथ 800 करोड़ी मूवी के लिए हाथ मिलाया है। दर्शक इस मूवी के लिए एक्साइटेड हैं और ये दोनों भी इसके लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। ताजा खबरों की मानें तो एटली ने अल्लू अर्जुन के साथ अपनी 800 करोड़ी मूवी के लिए एक कॉन्सेप्ट फोटोशूट रखा था, जिससे एक तस्वीर सामने आई है।

Image

Allu Arjun-Atlee ने 800 करोड़ी मूवी के लिए कराया फोटोशूट, एलियन कॉन्सेप्ट उड़ाएगा होश

Allu Arjun did photoshoot for Atlee movie: पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देने के बाद अल्लू अर्जुन ज्यादा वक्त बर्बाद नहीं कर रहे हैं और अपनी नई फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। अल्लू अर्जुन ने अपनी नई फिल्म के लिए एटली के साथ हाथ मिलाया है, जिनकी पिछली फिल्म जवान ब्लॉकबस्टर रही थी। एटली और अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर मूवी एक कॉन्सेप्ट फिल्म के लिए साथ आ रही है, जिसके लिए पहला फोटोशूट हाल ही में किया गया है। इस फोटोशूट की इनसाइड फोटो दर्शकों के सामने आ चुकी है, जिसे देखकर माना जा रहा है कि एटली की कॉन्सेप्ट फिल्म एलियन्स के बारे में है। एटली और अल्लू अर्जुन ने अपनी 800 करोड़ी मूवी के लिए मुंब्रई के बांद्रा इलाके में कॉन्सेप्ट फोटोशूट रखा था।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने मिड-डे को जानकारी दी है कि एटली और अल्लू अर्जुन ने बीती दोपहर 1 बजे के आसपास फोटोशूट रखा था, जिसमें कई स्टाइल ट्राई किए गए हैं। सूत्र के अनुसार, 'एटली अपनी अपकमिंग फिल्म में अल्लू अर्जुन को हटकर स्टाइल देना चाहते हैं, जिस कारण उन्होंने कई सारे स्टाइल ट्राई किए हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन का किरदार काफी रफ एंड टफ होगा, जिस कारण उन्होंने अलग-अलग ड्रेसेस ट्राई की हैं। पुष्पा की वजह से अल्लू अर्जुन की एक मजबूत इमेज दर्शकों के बीच में बन गई है, जिसे एटली तोड़ना चाहते हैं और अल्लू अर्जुन को एक नए अवतार में पेश करना चाहते हैं। अल्लू अर्जुन को भी एटली का आइडिया पसंद आया है और वो भी डायरेक्टर को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं।'

Allu Arjun-Atlee Kickstart New Project With Look Test, Concept Photoshoot; Actor To Be Presented In 'New Avatar'- Report

Allu Arjun-Atlee Kickstart New Project With Look Test, Concept Photoshoot; Actor To Be Presented In 'New Avatar'- Report (Image credit: Sun Pictures)

800 करोड़ होगा एटली और अल्लू अर्जुन की फिल्म का बजट

अगर मीडिया में सामने आई खबरों की मानें तो अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म का बजट 800 करोड़ है। एटली बिग बजट कॉन्सेप्ट मूवी बना रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने मेकर्स से भारी रकम मांगी थी। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और एटली की जवान की बम्पर सफलता को देखने के बाद मेकर्स ने 800 करोड़ का बजट पास कर दिया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article