साउथ मूवीज

Pushpa 2 Release Date: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की टली रिलीज डेट? अब सामने आई सच्चाई

Pushpa 2: पुष्पा 2 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बज है। पहले पार्ट के बाद से ही फैंस इस फिल्म का इंताजर कर रहे हैं। इस को लेकर अब अहम जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर क्या जानकारी सामने आई है।

Image

Pushpa 2

Pushpa 2: पुष्पा 2 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बज है। पहले पार्ट के बाद से ही फैंस इस फिल्म का इंताजर कर रहे हैं। वहीं अब इस फिल्म को लेकर खबर आ रही हैं कि इस फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है, लेकिन इस को लेकर अब अहम जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर क्या जानकारी सामने आई है।

सूत्र ने किया खुलासा

जहां पूरा देश 15 अगस्त को पुष्पा राज और श्रीवल्ली के बीच केमिस्ट्री देखने का इंतजार कर रहा है, वहीं फिल्म की रिलीज टलने की चर्चा इंटरनेट पर हंगामा मचा रही है। इस खबर की पुष्टि करने के लिए पिंकविला ने फिल्म के प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्र से संपर्क किया। आइए जानते हैं सूत्र ने क्या खुलासा किया है। प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की कि अल्लू अर्जुन और सुकुमार की फिल्म 15 अगस्त को ही रिलीज होगी।

प्रमोशन पहले से ही शुरू

यह सिर्फ एक अफवाह है, फिल्म स्वतंत्रता दिवस 2024 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का प्रमोशन पहले से ही शुरू हो चुका है।" पुष्पा 2: द रूल इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म देखने वाले इसकी शुरुआत से ही सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल 2021 की फिल्म पुष्पा: द राइज का सीक्वल है, दोनों सुकुमार द्वारा निर्देशित हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका के अलावा, फिल्म में एक शानदार स्टार कास्ट भी है जिसमें फहाद फासिल, सुनील, राव रमेश और अनसूया भारद्वाज जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाती है कि नहीं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article