Akhil-Zainab Wedding: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी आज यानी 06 जून को शादी के बंधन में बंध गए है। कपल की शादी की पहली तस्वीरें सामने आई है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। बता दें अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी ने 26 नवंबर, 2024 को सगाई की थी।
रिपोर्ट के अनुसार अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी तीन साल से रिलेशनशिप में रहे है। कपल ने 26 नवंबर, 2024 को सगाई की थी। इस सगाई सेरेमनी में केवल करीबी परिवार और दोस्त ही मौजूद थे। अब कपल ने पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है। बता दें जहां नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी हुई थी वही अन्नपूर्णा स्टूडियो में कपल ने सात फेरे लिए हैं। इस खास दिन अखिल अक्किनेनी ने सफेद कुर्ता-पायजामा कैरी किया था। शादी के लिए दुल्हन जैनब ने सिल्क की सफेद साड़ी पहनी है और अपने लुक को स्टेटमेंट ज्वेलरी से पूरा किया है। इस दौरान जैनब रावजी काफी सुंदर लग रही हैं।
इस शादी को खास बनाने के लिए अखिल अक्किनेनी ने खुद अपनी कार ड्राइव करके बारात लेकर आए। एक्टर के इस अंदाज को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्टर के दोस्त और परिवार के लोग दूल्हे का स्वागत करने के लिए घर के प्रवेश द्वार पर खड़े हुए है।जैसे ही अखिल एंट्री लेते हैं सभी डांस करना शुरू कर देते हैं।
ये सितारे शादी में हुए शामिल
इस शादी में केवल करीबी ही नजर आए, जिसमें चिरंजीवी, राम चरण, प्रशांत नील, क्रिकेटर तिलक वर्मा और शिल्पा रेड्डी शामिल थे। वही अपने देवर और देवरानी की शादी के लिए शोभिता ने गोल्डन साड़ी कैरी की थी।
