साउथ मूवीज

Akhil Akkineni के जन्मदिन पर फैन्स को मिला बड़ा तोहफा, 'Lenin' का फर्स्ट लुक हुआ आउट

Akhil Akkineni's Lenin First Look Out: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni) 8 अप्रैल को 31 साल के हो गए हैं। निर्माताओं ने अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उनकी नई फिल्म 'लेनिन' (Lenin) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इस पोस्टर ने फैन्स की भी बेताबी बढ़ा दी है।

Image

Akhil Akkineni's Lenin

Akhil Akkineni's Lenin First Look Out: साउथ की फिल्मों के जाने-माने एक्टर अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni) आज यानी 8 अप्रैल के दिन अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अखिल अक्किनेनी के फैन्स ने अभिनेता के जन्मदिन पर उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से खूब बधाई दी है। इस खास मौके पर अब मेकर्स ने अखिल अक्किनेनी के फैन्स को बड़ा तोहफा देते हुए उनकी नई मूवी 'लेनिन' (Lenin) का फर्स्ट लुक जारी किया है। इस पोस्टर में अखिल अक्किनेनी का जबरदस्त लुक नजर आ रहा है। फैन्स कमेंट सेक्शन में इस पोस्टर को देख तारीफ कर रहे हैं।

अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन' का फर्स्ट लुक आया सामने

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अखिल अक्किनेनी का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चल रहा है। ऐसे में अब मेकर्स को उम्मीद है कि उनकी ये नई फिल्म 'लेनिन' अभिनेता के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। 'एजेंट' के बाद अखिल अक्किनेनी ने ब्रेक लिया था। अखिल अक्किनेनी की इस मूवी का निर्देशन मुरली किशोर अब्बुरू करने वाले हैं, जिन्होंने विनारो भाग्यमु विष्णु कथा को बनाया था।

इस मूवी में अखिल अक्किनेनी के साथ साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला अहम भूमिका में दिखाई देंगी। दोनों की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन' नागा वामसी की सीथारा एंटरटेनमेंट और नागार्जुन की अन्नपूर्णा स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। इस फिल्म के लिए म्यूजिक थमन द्वारा दिया जाएगा। वैसे आप इस मूवी के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में आप अपनी राय कमेंट्स के जरिए भी दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article