साउथ मूवीज

अजित कुमार ने अपनी नई फिल्म का किया ऐलान! हर साल फिल्म रिलीज करने का बना रहे प्लान

अजित कुमार अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेस्ट कार रेसिंग के लिए काफी ज्यादा फेमस है। हाल ही में एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर विस्तार से बातें कही है। अजित कुमार ने पुष्टि की कि वह नवंबर 2025 में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जो 2026 के बीच में रिलीज होगी।

Image

Ajith Kumar

अजित कुमार अपनी बेस्ट एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेस्ट कार रेसिंग के लिए भी जाने जाते हैं। वही गुड बैड अग्ली की सफलता के बाद अब अजित कुमार ने आखिरकार अपनी अगली फिल्म AK64 के बारे में बातें कही है। हाल ही में अजित कुमार ने पुष्टि की कि वह नवंबर 2025 में शूटिंग शुरू करेंगे, जिसका लक्ष्य अप्रैल-मई 2026 के आसपास रिलीज करना है।

दो बड़े जुनून के बारे में की बात

हाल ही में एक इंटरव्यू में आजित कुमार ने अपने दो बड़े जुनून, एक्टिंग और रेसिंग को लेकर विस्तार से बातें कही। उन्होंने बताया, "यूरोप में हमारा रेसिंग सीजन मार्च में शुरू होता है और अक्टूबर में खत्म होता है, लेकिन दुबई में जनवरी में रेस है। अगर मैं नवंबर से फरवरी के बीच में कोई फिल्म बना पाता हूं, तो हर साल मेरी एक फिल्म रिलीज होगी और मैं अपने रेसिंग प्रोग्राम पर भी ध्यान केंद्रित कर पाऊंगा।"

ये सितारे बने थे फिल्म का हिस्सा

अजित कुमार ने अभी तक अपनी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन आदिक रविचंद्रन, वेंकट प्रभु जैसे निर्देशकों के बारे में काफी चर्चा हो रही है और यहां तक कि धनुष के बारे में भी चर्चा हो रही है। लेकिन अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। अजित कुमार आखिरी बार गुड बैड अग्ली में नजर आए थे। ये फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का लेखन और निर्देशन दोनों ही आदिक रविचंद्रन ने किया था। गुड बैड अग्ली में अजित के साथ-साथ त्रिशा कृष्णन, अर्जुन दास, सुनील, प्रभु, प्रसन्ना, कार्तिकेय देव, प्रिया प्रकाश वारियर जैसे सितारे नजर आए थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article