साउथ मूवीज

Thangalaan की जबरदस्त कमाई के बाद हुआ सीक्वल का ऐलान, चियान विक्रम ने कही ये बड़ी बात

तंगलान बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। हाल ही में चियान विक्रम ने हैदराबाद में एक थैंक यू मीट के दौरान तंगलान पार्ट 2 का अनाउंसमेंट किया है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने पार्ट 2 को लेकर क्या-क्या कहा है।

Image

Thangalaan

तंगलान बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई है, लेकिन कमाई के मामले में बाकि साउथ की फिल्मों को पीछे कर रही है। हाल ही में चियान विक्रम ने हैदराबाद में एक थैंक यू मीट के दौरान तंगलान पार्ट 2 का अनाउंसमेंट किया है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने पार्ट 2 को लेकर क्या-क्या कहा है।

फिल्म का पहला इंस्टॉलमेंट जो 15 अगस्त को रिलीज हुआ है, उसको अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस और विक्रम के किरदार के लिए खूब सराहना मिल रही है। सीक्वल की घोषणा पर दर्शकों ने जोरदार उत्साह दिखाया, जिससे पता चलता है कि फिल्म को साउथ में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इवेंट पर बात करते हुए विक्रम ने कहा है- रंजीत ने मुझसे कहा कि सभी को तंगलान' इतनी पसंद आई इसलिए हम पहले से ही इसके सीक्वल के बारे में बात कर रहे हैं और इसे जल्द ही बनाने का प्लान कर रहे हैं।”उनके इस बयान पर दर्शकों ने जोरदार तालियाँ बजाईं और नारे लगाए।

ये सितारे भी आए नजर

तंगलान साउथ की मोस्ट फेरवेट फिल्म में से एक बन गई है। यह फिल्म कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी अंग्रेजों ने खोज की और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया। चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर 'तंगलान' 15 अगस्त, 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article