साउथ मूवीज

Naga Chaitanya से तलाक लेने के बाद Samantha Ruth Prabhu नहीं करेंगी दूसरी शादी !! जानिए वजह

Samantha Ruth Prabhu on Second Marriage: सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने कई महीनों पहले नागा चैतन्य से तलाक ले लिया है। हाल ही में एक सेशन के दौरान सामंथा रुथ प्रभु से उनके एक फैन ने दूसरी शादी करने को लेकर सवाल किया। जानिए सामंथा ने दूसरी को लेकर क्या जवाब दिया है?

Image

Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu on Second Marriage: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने अपने नए प्रोडक्शन हाउस 'त्रलाला मूविंग पिक्चर्स' की स्थापना भी की थी। सामंथा रुथ प्रभु ने अपने फैन्स के लिए एक AMA सेशन होस्ट किया था। इस दौरान क फैन ने सामंथा रुथ प्रभु से दूसरी शादी करने को लेकर सवाल किया। सामंथा रुथ प्रभु ने इस सवाल ने जवाब देते हुए कहा कि यह एक बुरी इन्वेस्टमेंट होगी।

सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ आंकड़े शेयर करते हुए कहा कि ये एक बुरा निवेश होगा। सामंथा रुथ प्रभु ने आगे कहा कि पुरुषों और महिलाओं के लिए दूसरी और तीसरी शादी का सक्सेस रेश्यो क्या है। सामंथा ने अपने इस जवाब से यह क्लियर कर दिया है कि उन्हें दूसरी शादी करने में कोई इंटरेस्ट नहीं है। बता दें नागा चैतन्य से तलाक देने के बाद सामंथा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

सामंथा रुथ प्रभु कई महीनों से मायोसिटिस नाम की बीमारी का इलाज करा रही हैं। यह एक ऑटो-इम्यून डिसऑर्डर है जो जोड़ों को प्रभावित करके सूजन पैदा करता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा रुथ प्रभु के एक्स ससुर नागार्जुन भी इस बीमारी का पता चलने के बाद एक्ट्रेस को देखने गए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु को जल्द ही वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' में देखा जाएगा। इस फ्रेश जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैन्स भी बेकारार हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article