साउथ मूवीज

शादी के बाद बेबी जॉन के प्रमोशन में स्पॉट हुईं नई नवेली दुल्हन Keerthy Suresh, फैंस ने कहा-" संस्कारी नारी"

कीर्ति सुरेश और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल ने 12 दिसंबर को शादी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने शेयर की थी। फैंस ने इन फोटोज को बहुत पसंद किया था। हाल ही में नई नवेली दुल्हन कीर्ति सुरेश बेबी जॉन के प्रमोशन इवेंट में नजर आईं अब जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Image

Keerthy Suresh

कीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ शादी रचाई है। बता दें एक्ट्रेस ने दो रीति-रिवाज से शादी की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, इन तस्वीरों को फैंस ने बहुत पसंद किया था। अब शादी के बाद पहली बार एक्ट्रेस बेबी जॉन के प्रमोशन में स्पॉट हुईं। इस दौरान कीर्ति सुरेश रेड गाउन में नजर आईं। एक्ट्रेस ने रेड गाउन के साथ गोल्ड का लॉन्ग मंगलसूत्र पहना हुआ था,जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थी।

रेड कलर में वंडर लेडी

ई नवेली दुल्हन कीर्ति सुरेश की अब ये तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन वीडियो में कीर्ति सुरेश बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक्ट्रेस के फैंस उन्हें शादी की बधाई दे रहे हें और उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया-"संस्कारी नारी। दूसरे ने लिखा-"क्रिसमस रेड किलर लुक"। तीसरे ने लिखा-"रेड कलर में वंडर लेडी"। चौथे ने लिखा-"कीर्ति बेहद खूबसूरत लग रही हैं" पांचवे ने लिखा-"वह शादी के बाद थकी हुई लग रही है"।

क्रिसमस के मौके पर मचाएंगी धमाल

बेबी जॉन में कीर्ति सुरेश के अलावा वामिका गब्बी, वरुण धवन भी नजर आएंगे। हाल ही में हुए इवेंट के दौरान बेबी जॉन की टीम ने स्टेज पर खूब मस्ती भी की। इस फिल्म को कलीश के डायरेक्शन में बनाया जा रहा है। फिल्म बेबी जॉन को जवान के डायरेक्टर एटली ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

लिपलॉक करती नजर आईं थी एक्ट्रेस

कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) ने हिंदू रीति रिवाज के बाद क्रिश्चियन रीति रिवाज से भी शादी रचाई है। एक्ट्रेस की क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इन फोटोज में एक्ट्रेस अपने पति एंटनी थाटिल को किस करते हुए नजर आ रही थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article