Sreeleela Agent Mirchi Poster: बॉबी देओल के बाद अभिनेत्री श्री लीला ( Sreeleela) ने फैंस के साथ अपकमिंग फिल्म का धांसू पोस्टर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इस नए प्रोजेक्ट का नाम तो नहीं बताया, लेकिन अपने किरदार का दमदार नाम बताया है। उनके किरदार का नाम है 'एजेंट मिर्ची'। इस लुक में श्री लीला एकदम दबंग अवतार में दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने आँखों पर चश्मा लगाया हुआ है और एकदम एजेंट के लुक में नजर आ रही है। पोस्टर में श्रीलीला एकदम अनोखे अवतार में दिखाई दे रही है। इस लुक को देखने के बाद फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है। खैर एक्ट्रेस ने 19 अक्टूबर तक इंतजार करने के लिए कहा है। आइए आपको दिखाते हैं श्रीलीला का ये नया लुक
एक्ट्रेस श्रीलीला( Sreeleela) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नया लुक शेयर किया, जिसमें वह काफी इंटेंस अवतार में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने प्रोजेक्ट के बारे में ज़्यादा जानकारी तो नहीं दी, लेकिन कैप्शन में लिखा, "रेडी, स्टेडी, फायर...मिर्ची लगने वाली है! 19 अक्टूबर #आग लगा दे।" कुछ ही देर में यह वायरल हो गया औ फैंस अपना रिएक्शन देने लगे। एक फैन ने लिखा, "वह आत्मविश्वास, वह ऑरा - हमेशा की तरह बेजोड़।" एक अन्य ने लिखा, "मास श्रीलीला सो स्वीट", कमेन्ट सेक्शन में सबसे ज्यादा लोग फिल्म के नाम के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। हाल ही में बॉबी देओल ने भी अपनी अगली फिल्म से अपना नया लुक शेयर किया था। वह भी इस पोस्टर से मिलता जुलता था।
बॉबी देओल बने प्रोफेसर व्हाइट नॉइज़
बॉबी देओल( Bobby Deol) ने भी फिल्म से अपना पोस्टर शेयर किया था। जिसमें वह प्रोफेसर व्हाइट नॉइज़ के अवतार में थे। बॉबी देओल ने भी इसी तरह फैंस को 19 अक्टूबर तक रुकने के लिए कहा था। अब दोनों स्टार्स के बाद और किस एक्टर या एक्ट्रेस का फोटो आने वाला है यह देखना दिलचस्प होगा। श्रीलीला और बॉबी देओल को देखने के बाद लोगों को 19 अक्टूबर का इंतजार नहीं हो रहा। बता दें कि फैंस पहले इसे आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा से जोड़कर देख रहे थे। हालांकि श्रीलीला की पोस्ट के बाद अब यह क्लियर हो गया है।
