अदिवि शेष (Adivi Sesh) और श्रुति हासन (Shruti Haasan) पहली बार पैन इंडिया प्रोजेक्ट के लिए साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट का खुलासा खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है। एक्टर ने अपनी इस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किय है। इस फिल्म का निर्देशन Shaneil Deo करेंगे। पहली बार Shaneil बतौर निर्देशक किसी फिल्म में काम करने वाले हैं। 2022 में एक्टर की फिल्म मेजर आई थीं जिसमें उन्होंने दिवंगत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन का किरदार निभाया था।
मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग की कास्ट और पोस्टर को जल्द रिवील करने वाला है। इस अनटाइटल्ड फिल्म को तेलुगु और हिंदी में शॉट किया गया। Shaneil ने इससे पहले शॉर्ट फिल्म Layla का निर्देशन किया था। Layla को कान्स फिल्म फेस्टिवल में चुना गया था। एक्ट्रेस के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर आखिरी बार HIT2 में नजर आए थे। वहीं, श्रुति सालार में नजर आएंगी। सालार में प्रभास और श्रुति हासन साथ में नजर आएंगे। श्रुति और अदिवि की जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस बेताब है।
अदिवि शेष और श्रुति साथ में आएंगे नजर
अदिवि शेष ने अपने काम से लोगों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है। लोग उनकी एक्टिंग को पसंद करते हैं। सिर्फ साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी एक्टर की फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर ने अपनी पहली हिंदी फिल्म से दर्शकों को हैरान कर दिया था।
