साउथ मूवीज

'Kanchana 4' का हिस्सा होंगी एक्ट्रेस Mrinal Thakur? Raghava Lawrence ने तोड़ी चुप्पी!

'कंचना' अपनी चौथे पार्ट के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फैंस इस फिल्म की एक-एक अपडेट जानने के लिए बेस्रबी से इंतजार करते हैं और फैंस अब इसके रिलीज होने की राह देख रहे हैं। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2024 में शुरू होगी और लॉरेंस खुद इस फिल्म में अभिनय करेंगे। 'कंचना 4' के 2025 की गर्मियों में रिलीज होने की उम्मीद है।

Image

Mrunal Thakur

Mrunal Thakur'कंचना' अपनी चौथे पार्ट के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फैंस इस फिल्म की एक-एक अपडेट जानने के लिए बेस्रबी से इंतजार करते हैं और फैंस अब इसके रिलीज होने की राह देख रहे हैं। हाल ही में कंचना-4 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। बहुत दिनों ये खबर आ रही थी कि मृणाल ठाकुर जल्द ही इस फिल्म का पार्ट बन सकती है। लेकिन इसे लेकर राघवन लॉरेंस ने चुप्पी तोड़ी है।

'कंचना 4' हॉरर फिल्म राघवन लॉरेंस द्वारा निर्देशित की जाएगी। इस फिल्म का तीन पार्ट रिलीज हो चुका है। अब फैंस को इसके चौथे पार्ट का इंतजार है। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2024 में शुरू होगी और लॉरेंस खुद इस फिल्म में अभिनय करेंगे। 'कंचना 4' के 2025 की गर्मियों में रिलीज होने की उम्मीद है। इस खबर को सुनने के बाद को खुशी होगी। रिपोर्ट के अनुसार 'कंचना 4' की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है बस अब कुछ महीनों में इस फिल्म की शूटिंग भी शूरू कर दी जाएगी। मेकर्स के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद अब फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

मृणाल आए नजर

हाल ही में राघवन लॉरेंस ने एक्स पर लिखा है-हैल्लो दोस्तों और फैंस, 'कंचना' 4 की कास्टिंग के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही सभी जानकारी सिर्फ अफवाहें हैं। आधिकारिक घोषणा राघवेंद्र प्रोडक्शन के जरिए जल्द ही की जाएगी।' हालांकि ऐसा लगता है कि फैंस चाहते हैं कि मृणाल को हॉरर कॉमेडी के लिए चुना जाए। अब देखना होगा कि मृणाल इस फिल्म का पार्ट बनती है कि नहीं।

इस दिन रिलीज हुआ था पहला पार्ट

कंचना-4 हॉरर-कॉमेडी तमिल भाषा की फिल्म 'कंचना' एक हॉरर सीरीज है, जिसका पहला पार्ट 2011 में आया था। इस सीरीज को भी राघव लॉरेंस ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में सरथकुमार, कोवई सरला, लक्ष्मी राय के साथ देवदर्शिनी और सिमरन भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article