साउथ मूवीज

AA22XA6: विलेन बनकर अल्लू अर्जुन को कड़ी टक्कर देंगी रश्मिका मंदाना !! हुआ खुलासा

Rashmika Mandanna-Allu Arjun's AA22XA6: एटली कुमार और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'AA22XA6' में रश्मिका मंदाना की धमाकेदार एंट्री हो गई है। रश्मिका मंदाना को लेकर जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक अब अल्लू अर्जुन स्टारर में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) लीड विलेन के किरदार में नजर आ सकती हैं।

Image

Allu Arjun and Rashmika Mandanna (Pic Credit: Instagram/rashmika_mandanna)

Rashmika Mandanna's Role in AA22XA6: साउथ इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'AA22XA6' पर काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म के लिए एटली कुमार ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ हाथ मिलाया है। बीते दिन रिपोर्ट्स में सामने आया है कि निर्माताओं ने फिल्म 'AA22XA6' के लिए साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को कास्ट कर लिया है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना की एंट्री से फैन्स भी काफी खुश नजर आए। 'AA22XA6' में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की एंट्री होने के बाद अब उनके किरदार में भी जानकारी सामने आई है।

विश्वसनीय सूत्रों ने बॉलीवुड हंगामा को रश्मिका मंदाना के किरदार में जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि रश्मिका मंदाना के पास अल्लू अर्जुन की इस मूवी के अलावा एक और पैन इंडिया मूवी में भी विलेन का किरदार निभाने का ऑप्शन था। दोनों भूमिकाओं को सुनने के बाद रश्मिका मंदाना ने फिल्म 'AA22XA6' में विलेन का किरदार निभाने का फैसला किया है। हालांकि रश्मिका मंदाना के रोल को लेकर अभी तक मेकर्स को ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

एटली कुमार के निर्देशन में बनने जा रही अल्लू अर्जुन की फिल्म 'AA22XA6' रश्मिका मंदाना के अलावा दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। इस मूवी का बजट 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'AA22XA6' मूवी के लिए रश्मिका मंदाना अपना लुक टेस्ट भी करा चुकी हैं। यह फिल्म साल 2027 में बड़े परदे पर दस्तक देगी। रश्मिका मंदाना को आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था। फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ सलमान खान अहम रोल में नजर आए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article