AA22XA6 Title Update: साउथ सुपरस्टार आलू अर्जुन (Allu Arjun) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म AA22XA6 इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ महीने पहले फिल्म के धांसू टीजर और पोस्टर सामने आई थे, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म में अब तक कई बड़े स्टार्स की एंट्री हो चुकी हैं। इन सब के बीच फिल्म के टाइटल को लेकर नया अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन की फिल्म के टाइटल से कब पर्दा उठने वाला है। (ये भी पढ़ें:AA22xA6: दीपिका पादुकोण के बाद अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म में नजर आएगा ये धांसू एक्टर !! जानिए नाम)
बर्थडे पर फैंस को मिलेगा गिफ्ट
एक्टर अल्लू अर्जुन की साइंस-फिक्शन फिल्म एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म AA22XA6 से जुड़ा एक नया अपडेट है। मेकर्स ने टाइटल की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। सन पिक्चर्स ने आज सोशल मीडिया पर एक टीजर पोस्टर जारी किया है। फिल्म का पहला लुक टीजर रिलीज डेट के करीब आने पर जारी किया जाएगा। AA22 x A6 का टाइटल 8 अप्रैल को दोपहर 11 बजे अर्जुन के 44वें जन्मदिन के मौके पर रिवील किया जाएगा। फिल्म के नए पोस्टर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। फिल्म के इस पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है। (ये भी पढ़ें:AA22xA6: अल्लू अर्जुन संग साउथ का ये सुपरस्टार बड़े पर्दे पर मचाएगा धमाल, ऐसा होगा रोल)

इस दिन फिल्म के टाइटल से उठेगा पर्दा Image Source: Sun Picture
फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स
एटली कुमार (Atlee Kumar) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म AA22XA6 में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर और जाह्नवी कपूर भी अहम रोल में नजर आ सकती हैं। मेकर्स फिल्म से दीपिका पादुकोण का धांसू वीडियो भी रिलीज किया था, जिसने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया था।
कब रिलीज होगी फिल्म
अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फिल्म AA22XA6 की अभी कोई अधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है।
