भारत-पाकिस्तान युद्ध के चलते आमिर खान ने रोकी सितारे जमीन पर!!

archana vashisht

Updated May 10, 2025, 22:26 IST

आमिर खान की अपकमिंग मूवी सितारे जमीन पर के ट्रेलर लॉन्च पर तलवार लटक गई है। इंडिया पाकिस्तान के वॉर के चलते आमिर खान की टीम ने ट्रेलर रिलीज रोकने का फैसला किया है। ट्रेलर इस हफ्ते के अंत में रिलीज होना था, लेकिन इसे टाल दिया गया है। यह कब रिलीज होगा अभी तक इसपर कोई अपडेट नहीं आई है। फिल्म जून में रिलीज होने वाली थी जिसकी रिलीज पर भी अभी तलवार लटकी हुई है।