Sonam Bajwa shared her latest photoshoot: पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा सोनम बाजवा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। इन तस्वीरों में सोनम बाजवा अपनी कातिल अदाएं दिखाती नजर आती हैं, जो फैंस के दिलों को खूब भाती हैं। अदाकार सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो भीगे हुए बालों में नजर आ रही हैं। सोनम बाजवा की ये फोटोज देखकर फैंस का दिल धड़क उठा है और वो इन पर लाइक्स की बरसात कर रहे हैं।
सोनम बाजवा के लेटेस्ट फोटोशूट ने फैंस को किया बेकरार
अदाकारा सोनम बाजवा की लेटेस्ट फोटोज देखने के बाद फैंस बेकरार उठे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं और बोल रहे हैं कि अदाकारा की कातिल अदाएं उनके सीने पर तीर की तरह वार कर रही हैं। सोनम बाजवा ने जो फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, उनमें वो लाल रंग की ब्रालेट में दिखाई दे रही हैं। सोनम बाजवा के बोल्ड लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया है। एक व्यक्ति ने सोनम की फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'क्या बात है मैडम... आप तो हर दिन कमाल लगती हैं।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'सोनम जी आप कुछ भी पहनें, हमेशा प्यारी लगती हैं।'
पंजाबी सिनेमा की मशहूर अदाकारा हैं सोनम बाजवा
अदाकारा सोनम बाजवा पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा हैं, जिनके करोड़ों चाहने वाले हैं। अदाकारा सोनम बाजवा को अच्छी तरह से पता है कि उनके फैंस उन्हें कितना प्यार करते हैं, जिस कारण वो इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं। वैसे आपको सोनम की लेटेस्ट फोटोज कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
