पंजाबी

सिद्धू मूसेवाला के 'बरोटा' ने एक ही दिन में ही मचाया कहर, नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड

Sidhu Moosewala New Song: सिद्धू मूसेवाला की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। उनकी मौत को तीन साल हो गए हैं, लेकिन आज भी उनकी आवाज फैंस के कानों में मिश्री की तरह घुलती है। सिद्धू का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसने हर जगह हंगामा मचा रखा है।

Sidhu Moosewala New Song

Sidhu Moosewala New Song: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला( Sidhu Moosewala) की 29 मई 2022 हत्या हुई थी, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया था। पंजाब के मानसा ज़िले के जवाहर गांव में छह हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी थीऔर यह घटना उनके सिक्योरिटी कवर में कटौती के सिर्फ़ एक दिन बाद हुई थी। सिद्धू का फ़ैनबेस उनकी यादों में आज भी ज़िंदा है। इसी बीच, उनकी मौत के तीन साल बाद, स्वीताज बराड़ के साथ उनका नया ट्रैक ‘बरोटा’ रिलीज हुआ है, जिसने आते ही रिकॉर्ड तोड़ दिए।

शुक्रवार को यूट्यूब पर रिलीज हुए गाने बरोटा ने सिर्फ़ एक दिन में ही म्यूज़िक ट्रेंडिंग चार्ट में #1 पोजिशन हासिल कर ली। इस गाने में सिद्धू की आवाज सुनकर एक बार फिर फ़ैन्स भावुक हो गए। इस ट्रैक के लिरिक्स और म्यूज़िक खुद सिद्धू ने ही तैयार किए थे, और उनकी मौत के बाद रिलीज हुए पिछले 11 गानों की तरह यह गाना भी वायरल हो गया। रिलीज होने के 30 मिनट में ही इसे 7 लाख से ज़्यादा व्यूज, 2.5 लाख लाइक्स और लगभग 2 लाख कमेंट्स मिल गए। वीडियो में सिद्धू कुछ पुराने फुटेज और कथित तौर पर AI-जेनरेटेड विज़ुअल्स के ज़रिए दिखाई देते हैं। वीडियो डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, मूसेवाला इस गाने के सिंगर, लिरिसिस्ट और कंपोज़र हैं। जिसे देखकर फैंस की आंखें नम हो गई। आने वाले दिनों में यह गाना और भी ट्रेंड कर सकता है।

इसी साल, सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने अपने सबसे छोटे बेटे शुभदीप का जन्मदिन मनाया था। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर के घर पिछले साल मार्च में एक बेटे का जन्म हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मूसा गाँव पहुंचे और शुभदीप का पहला जन्मदिन परिवार के साथ मनाया। मूसेवाला परिवार ने इंस्टाग्राम के ज़रिए इस खुशी को साझा करते हुए लिखा कि शुभदीप के लाखों फैंस की दुआओं से उनका परिवार एक नए सदस्य से धन्य हुआ है और सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट न्यूज

अर्चना वशिष्ठ
अर्चना वशिष्ठ Author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article