पंजाबी

Raghav Juyal संग नाम जुड़ने पर शहनाज गिल ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- 'मुझे फर्क नहीं पड़ता..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 15, 2023, 10:33 AM IST

Shehnaaz Gill and Raghav Juyal: पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल अब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने कदम रख चुकी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर शहनाज गिल को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में वह उत्तराखंड में छुट्टियां मना रही हैं, अब रूमर्ड बॉयफ्रेंड राघव जुयाल संग अपना रिश्ते पर भी उन्होंने चुप्पी तोड़ दी है।

Image

shehnaaz Gill on Relationship Raghav juyal (credit pic: instagram)

Shehnaaz Gill and Raghav Juyal: पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने कदम रख चुकी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर शहनाज गिल को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में वह उत्तराखंड में छुट्टियां मना रही हैं, इस बीच कई तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह और राघव एक साथ ट्रिप इंजॉय कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि वह एक साथ अब रूमर्ड बॉयफ्रेंड राघव जुयाल संग अपने रिश्ते पर भी उन्होंने चुप्पी तोड़ दी है। शहनाज गिल ने अपने अंदाज में ट्रोलर्स को रिप्लाई किया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान की मूवी किसी का भाई किसी की जान में शहनाज गिल और राघव जुयाल एक साथ नजर आए थे।

इस बीच फिल्म की प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने दोनों के रिश्ते को लेकर भी एक हिंट दिया था, जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर काफी खबरें वायरल हो रही हैं। आइए इस लेटेस्ट अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

'मुझे फर्क नहीं पड़ता है..'

शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने एक फिल्टर लगाया है। इस फिल्टर में उनके चश्मे में 'आई डोंट केयर (मुझे फर्क नहीं पड़ता।' फैंस का मानना है कि शहनाज गिल ने अपने ट्रोलर्स के लिए ये बात लिखी है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article