पंजाबी

Karan Aujla India concert: करण औजला का दिल्ली कॉन्सर्ट देखने में ढीली हो जाएगी जेब, इतना महंगा बिक रहा टिकट

Karan Aujla India Concert: करण औजला की ग्लोबल फैन फॉलोइंग, इंटरनेशनल म्यूज़िक सीन में बढ़ती पकड़ और लगातार चार्ट-टॉपिंग हिट्स ने उन्हें भारतीय संगीत इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में शामिल कर दिया है। आइए आपको बताते हैं उनके कॉन्सर्ट से जुड़ी हर डिटेल , कहां और कब होने वाले हैं कॉन्सर्ट।

Image

Image Source: x

Karan Aujla India Concert : दुनिया के सबसे ज़्यादा स्ट्रीम किए जाने वाले पंजाबी म्यूजिक आर्टिस्ट में से एक, करण औजला( Karan Aujla) ने अपने मेगा P-POP CULTURE वर्ल्ड टूर 2026 के इंडिया लेग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह टूर अगले साल फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित होगा और देश के छह बड़े शहरों नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, चंडीगढ़, इंदौर और बेंगलुरु में धूम मचाएगा। टीम इनोवेशन द्वारा प्रमोट किया गया यह टूर कई मायनों में खास है, क्योंकि पहली बार करण औजला नई दिल्ली और चंडीगढ़ में स्टेडियम लेवल परफॉर्मेंस देने जा रहे हैं। यह उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा और एंबिशियस कॉन्सर्ट सेटअप माना जा रहा है।

करण औजला पहले ही अपने कॉन्सर्ट से इतिहास बना चुके हैं—वे Rolling Loud जैसे फेमस ग्लोबल फेस्टिवल में हेडलाइन करने वाले पहले पंजाबी आर्टिस्ट हैं। उनकी ग्लोबल फैन फॉलोइंग, इंटरनेशनल म्यूज़िक सीन में बढ़ती पकड़ और लगातार चार्ट-टॉपिंग हिट्स ने उन्हें भारतीय संगीत इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में शामिल कर दिया है। आइए आपको बताते हैं उनके कॉन्सर्ट से जुड़ी हर डिटेल

टूर शेड्यूल

टूर की शुरुआत 28 फरवरी 2026 को नई दिल्ली से होगी, जहाँ औजला स्टेडियम में अपना पहला मेगा शो पेश करेंगे।

इसके बाद शेड्यूल इस प्रकार है:

  • 4 मार्च – मुंबई और पुणे
  • 14 मार्च – चंडीगढ़
  • 21 मार्च – इंदौर
  • 29 मार्च – बेंगलुरु (ग्रैंड फ़िनाले)

कॉन्सर्ट की फीस

करण औजला के कॉन्सर्ट की फीस की बात करें तो, इंडिया लेग के टिकट डिस्ट्रिक्ट पर मिलेंगे, HSBC क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए 48 घंटे का अर्ली एक्सेस विंडो 1 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे I से शुरू होगा। जनरल टिकट की बिक्री 3 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, जिसकी फीस 2, 999 से शुरू है। जो लोग एक्सक्लूसिव कॉन्सर्ट एक्सपीरियंस चाहते हैं, उनके लिए VIP और प्रीमियम फैन पैकेज भी मिलेंगे। ये टूर करण औजला के कैरियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है और भारतीय पंजाबी म्यूज़िक को ग्लोबल लेवल पर एक नया मुकाम दिलाने की क्षमता रखता है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article