Kanika Kapoor Latest Video: पंजाबी और बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में कनिका मेघालय में मी गोंग फेस्टिवल 2025 शामिल हुई। इस दौरान कनिका कपूर ने धमाल मचा दिया है। कॉन्सर्ट में उनके गानों पर सभी लोग झूमे। हालांकि उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वो जिंदगी में कभी भूल नहीं पाएंगी। फेमस सिंगर कनिका कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...
कनिका कपूर के साथ फैन ने की ओछी हरकत
रविवार रात मेघालय के मी गोंग फेस्टिवल में कनिका कपूर लाइव परफॉर्म कर रही थीं, तभी एक शख्स स्टेज पर चढ़ आया और कनिका को गलत तरीके से छूने की कोशिश की और कनिका को उठाने का भी प्रयास किया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कनिका एकदम सहम गईं, लेकिन फिर भी गाना जारी रखा। सेकंड्स के अंदर सिक्योरिटी ने शख्स को पकड़कर बाहर निकाला। दर्शकों ने तालियां बजाईं, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?अभी तक ये साफ नहीं है कि पुलिस में शिकायत हुई या नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस और कलाकार गुस्से में हैं। कनिका के इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। लोग कह रहे है कि अगर कनिका जैसी बड़ी सिंगर के साथ ऐसा हो सकता है तो बाकियों का क्या होगा।
