इंटरनेट पर पिछले कुछ दिनों से एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे करण औजला से जोड़ा जा रहा है। इस पोस्ट में लिखा हुआ है, "मुझे ये स्वीकार करने में काफी वक्त लगा लेकिन अब मैं ये कह सकता हूं कि मैं बाइसेक्शुअल हूं। मुझे ये सच बोलने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। जो लोग ये सच स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए मैं ये पोस्ट कर रहा हूं ताकि वो किसी बात से ना डरें।" वायरल हो रहा पोस्ट देखने के बाद हर कोई चौंक गया है और मान रहा है कि ये पोस्ट सिंगर ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किया है लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है क्योंकि ये पोस्ट एकदम फेक है। (इसे भी पढ़ें: महिला आयोग के सामने पेश हुए Sanjay Dutt, 'सरके चुनर' गाने का विवाद जारी)
Karan Aujla ने कभी नहीं किया ऐसा कोई पोस्ट
इंटरनेट पर इस पोस्ट के वायरल होने के बाद करण औजला की टीम हरकत में आई और उन्होंने मीडिया में आकर इस बात को साफ कर दिया है कि सिंगर ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है। करण की टीम ने मीडिया को बताया है कि वायरल हो रहा पोस्ट सरासर झूठा और फेक है, जिस पर फैंस को भरोसा करने की कोई जरूरत नहीं है। (इसे भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस Mehreen Kaur Pirzadaa ने गुपचुप रचाई शादी)
Karan Aujla की तरफ से नहीं आया है डायरेक्ट रिस्पांस
जब से इंटरनेट पर ये पोस्ट वायरल हुआ है तब से करण औजला की तरफ से कोई भी डायरेक्ट रिस्पांस नहीं दिया गया है। करण की टीम ने भले ही मीडिया के सामने आकर सच उजागर किया हो लेकिन सिंगर की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसा हो सकता है कि करण औजला इस विवाद से दूर ही रहना चाहते हो, जिस कारण उन्होंने सफाई देने से दूरी बना ली हो। हालांकि उनकी चुप्पी से फैंस थोड़े हैरान हैं क्योंकि सिंगर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
