बॉलीवुड

Golmaal 5: Ajay Devgn सहित बाकी एक्टर्स ने खत्म किया ऊटी शेड्यूल, वीडियो किया शेयर

Ajay Devgn's Golmaal 5: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'गोलमाल 5' के ऊटी शेड्यूल को पूरा करने की जानकारी बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की है।

Image

'गोलमाल 5' का शूटिंग शेड्यूल हुआ खत्म (Pic Credit: Instagram)

Ajay Devgn's Golmaal 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक अजय देवगन (Ajay Devgn) काफी दिनों से फिल्म 'गोलमाल 5' (Golmaal 5) की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। 'गोलमाल' की 5वीं कड़ी की घोषणा के बाद फैन्स इसे बड़े परदे पर देखने के लिए बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर कर अजय देवगन ने बताया है कि उन्होंने ऊटी में चल रहे 'गोलमाल 5' के शूटिंग शेड्यूल को पूरा कर लिया है।

'गोलमाल 5' का ऊटी शेड्यूल हुआ पूरा

अजय देवगन के अलावा 27 अप्रैल को ही फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिक्स का एक मोंटाज शेयर किया, जिसमें 'गोलमाल गैंग' नजर आ रही है। वहीं दूसरी अजय देवगन ने वही तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उसमें भी ज्यादा बड़ा होगा। 'गोलमाल 5' के लड़कों के साथ ऊटी शेड्यूल खत्म।' अरशद वारसी ने लिखा, 'बॉयज/मेन के साथ ऊटी शेड्यूल पूरा!! गोलमाल 5!!!!!' (इसे भी पढ़ें: Khalnayak Returns Teaser: बल्लू के रोल में फिर खलनायक बनकर कोहराम मचाएंगे Sanjay Dutt, वीडियो में दिखा धांसू लुक)

14 मार्च को रोहित शेट्टी ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर 'गोलमाल 5' की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर यह भी बताया था कि इस मूवी में अक्षय कुमार को विलेन के रूप में देखा जाएगा। 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की एंट्री होने से उन्होंने फैन्स काफी खुश हैं। अजय देवगन और अक्षय कुमार को एक ही फ्रेम में देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। (इसे भी पढ़ें: Rakul Preet Singh ने पति जैकी भगनानी के 'सिचुएशनशिप' वाले कमेंट पर दिया रिएक्शन, मीडिया की लगाई क्लास)

20 साल पहले हुई थी 'गोलमाल' की शुरुआत

रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2006 में की थी। इसके बाद साल 2008 में 'गोलमाल रिटर्न्स', 2010 में 'गोलमाल 3' और 2017 में 'गोलमाल अगेन' के साथ रोहित शेट्टी ने इसे आगे बढ़ाया है। अब 'गोलमाल 5' की बात करें तो इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और शरमन जोशी को अहम रोल में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article