Satinder Sartaaj on Ranveer Singh-Aditya Dhar: टाइम्स नेटवर्क के नए पॉडकास्ट 'बातें दिल से' (Baatein Dil Se) के पहले एपिसोड में सूफी गायक सतिंदर सरताज (Satinder Sartaaj) ने खुलकर बातें कीं। सतिंदर सरताज ने कई ऐसे राज खोले जिसने लोगों को हैरान कर दिया। सतिंदर सरताज ने इस दौरान अपने गानों के साथ-साथ बॉलीवुड की फिल्मों पर भी अपना रिएक्शन दिया। सतिंदर सरताज ने 'बातें दिल से' के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मेहनत की जमकर तारीफ की और फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) को सलाम किया। तो चलिए जानते हैं कि सतिंदर सरताज ने इस दौरान क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि इस पॉडकास्ट को टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार (Navika Kumar) होस्ट कर रही हैं। (ये भी पढ़ें:Baatein Dil Se Podcast: '1 4 3' नंबर से है सतिंदर सरताज का गहरा कनेक्शन, बताया पूरा किस्सा)
सतिंदर सरताज ने कही ये बात
30 अप्रैल 2026 को रिलीज हुए पहले एपिसोड में सतिंदर सरताज ने अपनी जर्नी, संगीत और फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के अनुभव शेयर किए। जब नाविका कुमार ने सतिंदर सरताज से रणवीर सिंह के बारे में पूछा, तब सिंगर ने कहा, 'रणवीर पहले से ही मेहनती थे, लेकिन अब और ज्यादा सॉलिड हो गए हैं। कभी-कभी कुछ चीजें किस्मत में होती हैं और उन्होंने उसके लिए बहुत मेहनत की है। अगर वो मुंबई में या कहीं और शूटिंग कर रहे हैं, तो रात को जब होटल या घर लौटते हैं, तब वो कितना खाली महसूस करते होंगे, कितना भरा हुआ महसूस करते होंगे, और कितना थका हुआ महसूस करते होंगे। ये बहुत मुश्किल काम है। इसलिए मैं आपको बता रहा हूं कि मैं तो बस एक-दो लाइनें पांच मिनट में लिख लेता हूं, उन्हें गा लेता हूं और कहता हूं कि पूरा क्रेडिट मेरा है। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप उनकी मेहनत देखें तो पता चलेगा कि शूटिंग सात-आठ महीने तक दिन-रात चलती है। नींद नहीं मिलती। ये सच में बहुत कठिन काम है।' (ये भी पढ़ें: नाविका कुमार लेकर आईं नया पॉडकास्ट 'Baatein Dil Se', तीखे सवालों से दिल छू लेने वाली बातचीत तक का सफर)

सतिंदर सरताज ने की रणवीर सिंह की तारीफ (Image Source: Times Now Youtube)
आदित्य धर को किया सलाम
सतिंदर सरताज ने इसके आगे आदित्य धर (Aditya Dhar) की भी तारीफ की। सिंगर ने कहा, 'मैं उनसे मिला नहीं हूं, लेकिन जितना मैंने उनके बारे में देखा है, वो बहुत मासूम और काफी नरम स्वभाव के लगते हैं। मैंने वहां भी ये बात कही थी। मैं उनसे जरूर पूछना चाहूंगा कि उन्होंने इतना खून-खराबा कैसे सोच लिया। क्योंकि अगर ये चीजें आपके स्वभाव में नहीं हैं, तो इन्हें फिल्म में दिखाना बहुत मुश्किल होता है। देखिए, लिखने वालों के लिए तो एक हद तक ठीक है कि आपने कागज पर लिख दिया। लेकिन जब उसे स्क्रीन पर दिखाने की बात आती है, तभी असली मेहनत सामने आती है। मेरे लिए आइडिया जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उसका सही तरीके से दिखाया जाना भी है। उन्होंने वो करके दिखाया। आखिरी के सीन, जहां इतना ज्यादा एक्शन और लड़ाई दिखाई गई है, वो बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं आदित्य को सलाम करता हूं।'
धमाल मचा रही है 'धुरंधर 2'
एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म धुरंंधर 2 अब तक बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। सतिंदर सरताज के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
