B Praak Comment over Saradaar ji 3 Controversy: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) इन दिनों विवादों से घिरे हुए हैं। अपनी अपकमिंग मूवी सरदार जी 3 को लेकर दिलजीत दोसांझ को काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर( Hania Aamir) है, जिसका इंडिया में विरोध हो रहा है। इस विवाद के बीच अब सिंगर बी प्राक ( B Praak) ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा लिखा है जिसे दिलजीत के साथ कनेक्ट किया जा रहा है। उन्होंने सरदार जी 3 विवाद पर निशाना साधते हुए दिलजीत पर इनडायरेक्ट कॉमेंट किया है।
सिंगर बी प्राक( B Praak) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- "कई आर्टिस्ट अपना जमीर ही बेच चुके ने.... फिटे मुंह तुहाडे । इस स्टोरी में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन यह सरदार जी 3 विवाद के बीच आया है तो लोग उसे दिलजीत दोसांझ के साथ जोड़कर देख रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि इंडिया-पाक विवाद के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी स्टार्स को बैन कर दिया था। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट तक ब्लॉक कर दिए गए थे। इंडिया में लोगों ने पाकिस्तानी कलाकारों का कडा विरोध किया था। इसके बावजूद अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कल अपनी फिल्म सरदार जी 3 का ट्रेलर लॉन्च किया जिसमें वह एक्ट्रेस हानिआ आमिर के साथ नजर आ रहे हैं। इसे देखने के बाद लोग उन्हें निशाने पर ले रहे हैं और देशद्रोही जैसे इल्जाम भी लगा रहे हैं। बढ़ते विवाद को देखकर मेकर्स ने फिल्म को इंडिया में रिलीज न करने का फैसला लिया है। अब यह विदेशों में 27 जून को रिलीज हो रही है।
