एंटरटेनमेंट

Phone Bhoot Movie Leak: Tamilrockers-Filmyzilla से फ्री में डाउनलोड हो रही Katrina Kaif की फोन भूत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 11:45 AM IST

Phone Bhoot Full Movie Leak Online: कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की फोन भूत तमिलरॉकर्स-फिल्मीजिला जैसी वेबसाइट्स पर लीक हो गई है, जिसकी वजह से इसकी कमाई पर भारी असर पड़ने की उम्मीद है। फिल्म में कैटरीना कैफ ने ग्लैमरस भूतनी का किरदार निभाया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

Image

Phone Bhoot LEAKED ONLINE

Phone Bhoot Full Movie Leak Online: बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की नई फिल्म फोन भूत (Phone Bhoot) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ-साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) मुख्य किरदारो में दिखाई दे रहे हैं। इन तीनों कलाकारों ने फिल्म फोन भूत का जोरदार प्रमोशन किया था, जिस कारण ट्रेड पंडितों को इससे बहुत सारी उम्मीदें हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्रेड पंडितों की उम्मीदों पर पानी फिरने वाला है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फिल्म फोनभूत रिलीज होते ही इंटरनेट पर लीक हो गई है। तमिलरॉकर्स और फिल्मीजिला जैसी वेबसाइट्स ने कैटरीना कैफ की फोनभूत रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट पर लीक कर दी है। तमिलरॉकर्स (Tamilrockers) और फिल्मीजिला (Filmyzilla) जैसी वेबसाइट्स की वजह से कैटरीना कैफ की फिल्म को भारी नुकसान हो सकता है।

कमाई पर पड़ेगा असर

कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फोन भूत रिलीज डे पर ही लीक हो गई है, जिस कारण इसकी कमाई पर भारी असर पड़ेगा। फिल्म फोन भूत सीमित स्क्रीन्स के साथ रिलीज हुई है, जिस कारण इसके ओपनिंग-डे के आंकड़े चौंकाने वाले नहीं होने वाले थे लेकिन लीक होने की वजह से इसकी कमाई पर भारी असर पड़ेगा। कोरोना के बाद से ही बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर रही हैं, ऐसा लग रहा है कि कैटरीना कैफ की फोन भूत भी इसी लिस्ट में जुड़ने वाली है।

कैसी है फोन भूत

अगर फिल्म फोन भूत के रिव्यू की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि यह अच्छी हॉरर कॉमेडी मूवी है। फिल्म फोन भूत दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहती है। फोन भूत में कैटरीना कैफ ने ग्लैमरस भूतनी का किरदार निभाया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर ने भी फोन भूत में अच्छी अदाकारी की है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article