Baby Do Die Do Movie Review: असली 'अल्फा वूमन' निकली हुमा कुरैशी

Baby Do Die Do Movie Review: हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' एक स्टाइलिश एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें बदला, सस्पेंस और दमदार एक्शन का तड़का देखने को मिलता है। फिल्म अपनी तेज रफ्तार कहानी और हुमा की शानदार एक्टिंग से ध्यान खींचती है, लेकिन कुछ कमजोरियां भी नजर आती हैं। आइए जानते हैं कि यह फिल्म देखने लायक है या नहीं।

AbhayAuthored by: AbhayUpdated Jul 3 2026, 19:08 IST

Baby Do Die Do

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.0

baby do die do movie review: huma qureshi shines in this stylish revenge thriller

फिल्म बेबी डू डाई डू का रिव्यू

Baby Do Die Do Movie Review: अगर आपको ऐसी फिल्में का इंतजार है जिसमें एक्शन, बदला, सस्पेंस और थोड़ा अलग तरह का किरदार देखने को मिले, तो 'बेबी डू डाई डू' आपके लिए ही बनी है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी लीड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी हैं। उन्होंने एक ऐसी कॉन्ट्रैक्ट किलर का रोल निभाया है जो बोल और सुन नहीं सकती, लेकिन अपने काम में बेहद तेज और खतरनाक है। फिल्म शुरुआत से आखिर तक दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखने की कोशिश करती है। हालांकि कुछ जगह कहानी कमजोर भी पड़ती है, लेकिन कुल मिलाकर यह एक अच्छी थ्रिलर बनकर सामने आती है। तो चलिए जानते हैं फिल्म में क्या कमी है और क्या अच्छा।

स्टोरी क्या है?

कहानी जुड़वां बहनों पर है। एक बहन की पुराने पांच सितारा होटल में हत्या हो जाती है। छोटी बहन बेबी करमरकर (हुमा कुरैशी), जो गूंगी और बहरी है, अपनी बहन की मौत का बदला लेने निकलती है। बीस साल बाद बेबी एक प्रोफेशनल हिटवुमन बन जाती है, जो पापा (चंकी पांडे) के लिए काम करती है। वो अक्सर अपनी मरी हुई बहन की आवाज सुनती है जो उसे गाइड करती है। एक दिन पापा उसे एक बड़े रियल एस्टेट टाइकून को मारने का ऑर्डर देते हैं। इसके बाद कई हत्याएं होती हैं और बेबी की पर्सनल लाइफ भी उलझ जाती है। वो अपने पति अमनदीप के साथ शांत जिंदगी जीना चाहती है, लेकिन पुरानी दुनिया उसे छोड़ती नहीं। फिल्म में बदला, हिंसा और थोड़ी रोमांस भी है। कहानी ट्विस्ट के साथ चलती है लेकिन कुछ जगह कन्फ्यूजिंग लगती है।