HJTIHH Movie Review: कई कमियों के साथ थकाती है वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी

HJTIHH Movie Review: डेविड धवन के निर्देशन में बनी वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस मूवी देखने का प्लान करने से पहले पढ़ लें ये रिव्यू।

AuthorAuthored by: Updated Jun 5 2026, 12:26 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

2.5

hai jawani toh ishq hona hai movie review: varun dhawan's starrer failed to proof this is a bollywood masala entertainer

'है जवानी तो इश्क होना है' मूवी रिव्यू

HJTIHH Movie Review: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) तय तारीख के मुताबिक 5 जून को रिलीज कर दी गई है। रोमांटिक-कॉमेडी डायरेक्ट करने के लिए फेमस डेविड धवन ने बेटे वरुण की फिल्म का निर्देशन किया। फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहम रोल में नजर आ रही हैं। अगर आप इस रोमांटिक-कॉमेडी को देखने का प्लान कर रहे तो जान लीजिए कैसी है ये फिल्म? क्या यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में सफल रही है या फिर मसाला एंटरटेनर होने की चाह में यह कई कमियों को लेकर अपने साथ चलती है।

जानिए क्या है फिल्म की कहानी में खास?

वरुण धवन को इस फिल्म में 'जस' का किरदार निभा रहे हैं उन्हें बानी (मृणाल ठाकुर) से प्यार हो जाता है और दोनों एक-दूसरे से शादी कर लेते हैं। इसके बाद जस अपने फैमिली को कम्पलीट करने के लिए बेबी चाहता है लेकिन बानी को कोई जल्दबाजी नहीं होती वो अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। दोनों में इस बात को लेकर विवाद होने लगता है और जस-बानी एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लेते हैं। वहीं कोर्ट उन्हें तलाक के फैसले पर दोबारा सोचविचार करने के लिए 2 महीने का समय देता है।