Gullak 5 Series Review: पुराने अन्नू भैया को करेंगे मिस, इमोशनल कर देगी एंडिंग

Gullak 5 Web Series Full Review: वेब सीरीज गुल्लक 5 आज यानी 5 जून को सोनीलिव पर रिलीज हो गई है। इस बार सीरीज में काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं सीरीज गुल्लक के 5वें सीजन में क्या खास है, जिसकी वजह से ये सीरीज आपको देखने चाहिए।

AuthorAuthored by: Updated Jun 5 2026, 14:58 IST

​Gullak 5

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

4.0

gullak season 5 review: middle-class magic continues as mishra family delivers pure emotions and gentle wisdom

सीरीज गुल्लक 5 रिव्यू (Image Source: Sonyliv)

Gullak 5 Web Series Full Review: टीवीएफ की पॉपुलर फैमिली सीरीज गुल्लक अपने 4 सीजन से धमाल मचाने के बाद अब नए सीजन को लेकर लोगों के बीच आ गई है। वेब सीरीज गुल्लक 5 आज यानी 5 जून को सोनी लिव पर रिलीज हो गई है। सीरीज का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। इस बार 7 एपिसोड हैं और ये पिछले सीजन्स से थोड़ा बड़ा और मैच्योर फील वाला है। लीड कैरेक्टर्स में संतोष मिश्रा (जामील खान), शांति मिश्रा (गीतांजलि कुलकर्णी), अमन (हर्ष मयार) और अब अनंत जोशी अन्नू भैया के नए रोल में हैं। सुनिता राजवार (बिट्टू की मम्मी), गोपाल दत्त (पिंकी मामा) और हेली शाह भी इस सीजन में अहम रोल में हैं। आप भी इस सीरीज को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो ये रिव्यू आपके काफी काम आने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं इस बार सीरीज में क्या-क्या खास होने वाला है।

क्या है सीरीज की स्टोरी?

कहानी मिश्रा निवास में आगे बढ़ती है। अब घर में वाई-फाई आ गया है, जो सबकी जिंदगी में छोटा-मोटा बदलाव लाता है। संतोष जी सरकारी नौकरी के जरिए फ्लैट के लिए अप्लाई करते हैं। शांति जी का भाई पिंकी मामा एक सरप्राइज प्रपोजिशन लेकर आता है। बिट्टू की मम्मी महिला मंडल की मीटिंग्स घर पर करवाती हैं और व्लॉगर बनने की कोशिश भी करती हैं। अनु और अमन दोनों अपनी जॉब में आगे बढ़ रहे हैं लेकिन ये तरक्की उनके लिए नई मुश्किलें भी लाती है। फैमिली अलग-अलग पर्सनल इश्यूज से गुजरती है लेकिन आखिर में एक होकर खड़ी होती है। सीरीज स्लो और रिलेटेबल तरीके से आगे बढ़ती है, जिसमें पुरानी यादों और नए बदलावों का अच्छा मिक्स है।